Samachar Nama
×

सीएमजी वर्ल्ड रोबोट क्लाइम्बिंग माउंट थाई प्रतियोगिता शुरू

सीएमजी वर्ल्ड रोबोट क्लाइम्बिंग माउंट थाई प्रतियोगिता शुरू
सीएमजी वर्ल्ड रोबोट क्लाइम्बिंग माउंट थाई प्रतियोगिता शुरू

बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के 'भविष्य के लिए बुद्धिमान प्रतियोगिता: पहली बुद्धिमान रोबोट एप्लिकेशन कौशल प्रदर्शनी' के शुभारंभ समारोह के दौरान पहली 'सीएमजी वर्ल्ड रोबोट क्लाइम्बिंग माउंट थाई प्रतियोगिता' की शुरुआत की गई।

पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के थाईआन शहर में स्थित थाई पर्वत पीली नदी बेसिन में चीनी सभ्यता के महत्वपूर्ण उद्गम स्थलों में से एक माना जाता है। 'थाई पर्वत की ऊंचाइयों पर चढ़ें और बुद्धिमत्तापूर्ण प्रतिस्पर्धा करें' थीम पर आधारित यह प्रतियोगिता नए दौर में माउंट थाई की सांस्कृतिक विरासत और रोबोटिक्स उद्योग को एक साथ जोड़ रही है। इसके जरिए तकनीक, उद्योग और वास्तविक उपयोग के क्षेत्रों में नवाचार की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

बताया गया है कि इस प्रतियोगिता की तीन प्रमुख विशेषताएं हैं। पहली, इसमें पर्वतीय रास्तों को प्रतियोगिता स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान प्राकृतिक दृश्यों और ऐतिहासिक स्थलों को प्रतियोगिता के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे 'प्रौद्योगिकी, संस्कृति और खेल' के एकीकरण का नया मॉडल सामने आएगा।

दूसरी, थाई पर्वत का जटिल प्राकृतिक वातावरण बुद्धिमान रोबोटों के वास्तविक दुनिया में परीक्षण और प्रशिक्षण के लिए एक 'प्राकृतिक चुनौती स्थल' के रूप में काम करेगा। यहां रोबोट कठिन परिस्थितियों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

तीसरी, सीएमजी की रोबोटिक्स प्रतियोगिता मंच के रूप में काम करेगी, जिसके माध्यम से प्रतियोगिता के दौरान शोध, विकास और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनियों और तकनीकी आदान प्रदान गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता रोबोटिक्स क्षेत्र में नए प्रयोगों और सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags