Samachar Nama
×

सीएमजी के चुनिंदा फिल्म और टीवी कार्यक्रमों का मिस्र में प्रदर्शन शुरू

सीएमजी के चुनिंदा फिल्म और टीवी कार्यक्रमों का मिस्र में प्रदर्शन शुरू
सीएमजी के चुनिंदा फिल्म और टीवी कार्यक्रमों का मिस्र में प्रदर्शन शुरू

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मिस्र की राजकीय यात्रा से पहले, हाल ही में मिस्र की राजधानी काहिरा में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की उच्च गुणवत्ता वाली फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों के प्रदर्शन का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया गया।

इनमें 'राष्ट्रपति शी के पत्र' और 'शी चिनफिंग के सांस्कृतिक संबंध' समेत करीब 10 फिल्में और टीवी कार्यक्रम शामिल हैं। इनका प्रसारण मिस्र के राष्ट्रीय टेलीविजन समेत प्रमुख मीडिया चैनलों पर किया जाएगा।

'राष्ट्रपति शी के पत्र' में राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा जन-मित्रता को बढ़ावा देने और आपसी समझ को मजबूत करने से जुड़ी मार्मिक कहानियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है।

वहीं, 'शी चिनफिंग के सांस्कृतिक संबंध' में सांस्कृतिक विरासत को लेकर उनके गहरे विचारों और भावनाओं को सामने रखा गया है। यह कार्यक्रम शी चिनफिंग के सांस्कृतिक चिंतन के मूल विचारों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाता है।

इस मौके पर आयोजित शुभारंभ समारोह में सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चीन और मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। ऐसे में यह प्रसारण दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने और आपसी समझ को बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

वहीं, मिस्र में चीनी दूतावास के मंत्री ली छिन ने कहा कि यह प्रसारण मिस्र के दर्शकों को चीन को और गहराई से समझने का अवसर देगा।

इस दौरान मिस्र के राजनीतिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत से जुड़े कई अतिथियों ने समारोह में हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। उन्होंने मिस्र-चीन मीडिया सहयोग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए संयुक्त फिल्म और टीवी निर्माण के साथ-साथ डिजिटल मीडिया सहयोग को और गहरा करने की उम्मीद जताई।

इस कार्यक्रम में 'चीन का भविष्य', 'जब फराओ सानशिंगत्वेइ से मिलता है' और 'छ्य्वानचो से शुरुआत' जैसी वृत्तचित्र फिल्मों के साथ 'लाल अनार रेस्टोरेंट' नामक टीवी श्रृंखला का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों को एक सेतु बनाकर आयोजित यह कार्यक्रम नए युग के चीन की जीवंत तस्वीर पेश करता है। साथ ही, इसने सभ्यताओं के बीच आपसी सीख, सहयोग और उभय जीत की खूबसूरत संभावना को भी सामने रखा है। जानकारी के अनुसार, ये प्रदर्शनियां 2026 के अंत तक जारी रहेंगी। मिस्र के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भी इस कार्यक्रम को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags