Samachar Nama
×

सीएम योगी समेत भाजपा नेताओं ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ, 7 जून (आईएएनएस)। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम योगी समेत भाजपा नेताओं ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ, 7 जून (आईएएनएस)। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, आप जनसेवा के कार्य में सतत गतिशील रहें, यही प्रार्थना है।"

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, "उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट किया, "निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"

उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने भी संजय निषाद को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सहज एवं विनम्र व्यक्तित्व के धनी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी डॉ. संजय कुमार निषाद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।"

राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने एक्स पर लिखा, "निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना है।"

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा, "निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

मंत्री बेबी रानी मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, "निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share this story

Tags