Samachar Nama
×

'यूपी में सुरक्षा, सेवा और संकल्प का नया अध्याय', सीएम योगी ने आरक्षियों की दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण

लखनऊ, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ के पुलिस परेड ग्राउंड, रिजर्व पुलिस लाइन्स में रविवार को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन देखने को मिला, जब वर्ष 2025 बैच के 60,244 नागरिक पुलिस आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहे और परेड का निरीक्षण किया।

यह कार्यक्रम देश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हुआ, जहां एक साथ 60,244 आरक्षियों ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आधिकारिक रूप से पुलिस बल में शामिल होने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भी वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी अपनी भावना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश की 'सुरक्षा, सेवा और संकल्प' की परंपरा आज एक नए अध्याय में प्रवेश कर रही है।

सीएम योगी ने आगे लिखा कि 60,244 आरक्षी (नागरिक पुलिस) सीधी भर्ती-2025 बैच के आरक्षी आज लखनऊ में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में कर्तव्य-पथ पर अग्रसर होने का संकल्प लेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर परेड का निरीक्षण करते हुए उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान करने का गौरव प्राप्त होगा।

दीक्षांत परेड समारोह (जिसे पासिंग आउट परेड भी कहा जाता है) पुलिस प्रशिक्षण का अंतिम और सबसे अहम चरण होता है। इसमें कठिन प्रशिक्षण पूरा करने वाले नए पुलिस कांस्टेबलों को औपचारिक रूप से बल में शामिल किया जाता है। यह परेड न केवल अनुशासन का प्रदर्शन है, बल्कि यह वर्दी के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और कर्तव्य की शपथ का भी प्रतीक होती है।

लखनऊ में आयोजित यह समारोह इसलिए भी खास रहा क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर भर्ती हुए आरक्षियों ने एक साथ अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

इस आयोजन के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी संख्या में नए जवान मिले हैं, जो आने वाले समय में राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान देंगे।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share this story

Tags