Samachar Nama
×

सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारी का लिया जायजा, पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा, 22 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पहुंचकर आगामी लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। यह एयरपोर्ट देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 28 मार्च 2026 को राष्ट्र को समर्पित किया जाना प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम के तहत कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ऑपरेशन) सुविधा का शिलान्यास भी किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने एयरपोर्ट परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। उन्होंने पैसेंजर टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल, प्रस्तावित रैली स्थल, पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड तथा कार्यक्रम से जुड़े मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के मार्ग और निरीक्षण स्थलों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी तैयारियां तय मानकों के अनुरूप और समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट परिसर स्थित सभागार में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संचालन योजना और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रत्येक जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आम जनता की उपस्थिति संभावित है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं सुचारु और प्रभावी होनी चाहिए। कार्यक्रम को भव्य और विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, परिवहन सुविधा, अग्नि सुरक्षा और चिकित्सा सेवाओं सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को समय से पहले सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर भी मोबाइल शौचालय, हेल्प डेस्क और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, प्रशासनिक कर्मियों और वालंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को चार स्तरीय बनाए जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share this story

Tags