Samachar Nama
×

नितिन नवीन का इस्तीफा आज हो जाएगा स्वीकार : संजय सरावगी

पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
नितिन नवीन का इस्तीफा आज हो जाएगा स्वीकार : संजय सरावगी

पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

संजय सरावगी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "नितिन नवीन आज विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने रविवार को असम जाने से पहले ही इस्तीफा मुझे सौंप दिया था। नियमानुसार आज इस्तीफा आज स्वीकार हो जाएगा।"

ममता बनर्जी द्वारा अपनी जान का खतरा बताए जाने पर संजय सरावगी ने कहा, "मुख्यमंत्री होते हुए, ऐसी बात कहने का साफ संकेत है कि हार से पहले ममता बनर्जी को घबराहट हो रही है। इस बार ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी और टीएसी हारने वाली है। ममता घुसपैठियों और रोहिंग्या को संरक्षण दे रही हैं, जिससे जनता में आक्रोश है।"

विपक्ष द्वारा देश के लोगों के जान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "खाड़ी देश में युद्ध चल रहा है, इसके बावजूद विपक्ष और कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। इस संकट की परिस्थिति में विपक्ष को सरकार का साथ देना चाहिए। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा, राज्यसभा और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। इसके बावजूद कांग्रेस आम जनता को भड़का रही है।

इसके पहले रविवार को संजय सरावगी ने कहा था, "टीएमसी सरकार घुसपैठियों, शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को संरक्षण दे रही है। पश्चिम बंगाल के संसाधनों का घुसपैठिए और रोहिंग्या कर रहे हैं। इसकी वजह से बंगाल के लोगों को संसाधनों की कमी हो रही है। पश्चिम बंगाल में मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है। पूरी सरकार बांग्लादेशियों और घुसपैठियों को संरक्षण देने में लगी हुई है। आने वाले दिनों में इसका खामियाजा ममता बनर्जी और टीएमसी को भुगतना पड़ेगा। इस बार भाजपा की सरकार बनेगी और ममता अपने घर जाएंगी।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share this story

Tags