Samachar Nama
×

सीएम मोहन यादव का दावा-पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा सरकार

मेदिनीपुर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में रोड शो किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह रोड शो संपन्न हुआ। इस दौरान सीएम ने दावा किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

रोड शो के दौरान आईएएनएस से बातचीत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं भाजपा और उसके उम्मीदवार दिलीप घोष के समर्थन में प्रचार करने आया हूं। मैं गारंटी दे सकता हूं कि भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी और पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार भी बनाएगी।

प्रदेश की टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि वे ‘जंगल राज’ से मुक्ति चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, और बंगाल भी इसी राह पर चलेगा।

सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रोड शो में सहभागी होकर जनता से उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया। पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता अब परिवर्तन के लिए पूर्णतः तैयार है। जनसमर्थन का उमड़ता उत्साह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि विकास, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में इस बार बंगाल में निश्चित ही कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने बंगाल को तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्त करने का मन बना लिया है। बंगाल में बदलाव तय है, भाजपा आएगी और विकास का नया अध्याय लिखेगी।

दूसरी ओर, संसद में महिला आरक्षण बिल के गिरने पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता आज एक बार फिर उजागर हुई है। संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को पास न होने देना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह देश की माताओं-बहनों के अधिकारों और सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। जनता सब देख रही है और इसका जवाब समय पर अवश्य देगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/एमएस

Share this story

Tags