Samachar Nama
×

सीएम जन सुनवाई पोर्टल पर लोगों की समस्याओं का होगा समाधान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सीएम जन सुनवाई पोर्टल की शुरुआत की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से दिल्ली के लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।
सीएम जन सुनवाई पोर्टल पर लोगों की समस्याओं का होगा समाधान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सीएम जन सुनवाई पोर्टल की शुरुआत की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से दिल्ली के लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।

इस पोर्टल के शुरू होने से अब दिल्लीवासियों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सीएम जन सुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी समस्याएं संबंधित विभाग तक सीधे पहुंचाई जा सकती हैं। एक क्लिक से शिकायत दर्ज होगी और समाधान की प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी बनेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज दिल्ली सरकार की तरफ से हमने सीएम जन सुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से दिल्ली के लोग आसानी से अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचा पाएंगे। हमारे कॉल सेंटर इस पर काम करेंगे, पूरा फीडबैक सिस्टम होगा, और अपील अथॉरिटी भी होंगी। इस पोर्टल के जरिए हमारा मकसद दिल्ली के कोने-कोने से लोगों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान देना है। दिल्ली की जनता को यह विश्वास दिलाती हूं कि डिजिटल रूप में काम करते हुए हमारी सरकार दिल्ली की जनता को फैसिलिटी भी देगी, ट्रांसपेरेंसी भी देगी और करप्शन-फ्री गवर्नेंस भी देगी।

अब हर दिल्लीवासी अपने मोबाइल या पोर्टल के माध्यम से पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी समस्याओं की शिकायत सीधे दर्ज कर सकेगा। आय, निवास, जाति, विवाह, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और राशन कार्ड सहित 75 सरकारी सेवाएं अब दिल्ली के 7,000 सीएससी केंद्रों पर घर के पास ही मिलेंगी। ईडब्ल्यूएस-डीजी-सीडब्ल्यूएसएन पोर्टल से निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया और अधिक साफ, पारदर्शी और व्यवस्थित होगी, जिससे बच्चों को सही और निष्पक्ष अवसर मिल सके। हमारी सरकार ऐसी विकसित दिल्ली बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, जहां तकनीक के माध्यम से हर नागरिक को बेहतर और आसान सेवाएं मिलें।

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत कांग्रेस ने जो किया, वह केवल एक कार्यक्रम में व्यवधान नहीं था, यह भारत की प्रतिष्ठा, भारत के सम्मान और भारत के उज्ज्वल भविष्य को कमजोर करने का एक सुनियोजित प्रयास था। कांग्रेस को न पहले भारत का बढ़ना स्वीकार था, न आज भारत का विश्व नेतृत्व स्वीकार है। उनका राजनीतिक स्वार्थ हमेशा राष्ट्रहित से ऊपर रहा है। यह नया भारत है… जो आगे बढ़ रहा है, जो नेतृत्व कर रहा है, और जिसे देशवासी किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देंगे। मैं कांग्रेस के इस गैर-जिम्मेदाराना आचरण की कड़ी निंदा करती हूं।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags