Samachar Nama
×

सीएम भगवंत मान को एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया, जल्द दिया जाए स्पष्टीकरण : उदित राज

सीएम भगवंत मान को एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया, जल्द दिया जाए स्पष्टीकरण : उदित राज
सीएम भगवंत मान को एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया, जल्द दिया जाए स्पष्टीकरण : उदित राज

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता उदित राज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान, रामलीला में कॉकरोच का पुतला जलाने के विवाद और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से लौटते समय दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के आम आदमी पार्टी (आप) के दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मान को रोके जाने के मामले में उचित स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने आईएएनएस से कहा कि अमेरिका के पास दुनियाभर की जानकारी है और वह वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा, “ऐसा है कि अमेरिका के पास दुनिया की इंफॉर्मेशन है। अमेरिका दुनिया का दादा भी है और उसका अपना सिस्टम है। हम लोग तो पेरिस और फ्रांस के बारे में ज्यादा जानते नहीं कि उसकी ज्योग्राफी क्या है और फ्यूचर प्लान क्या है। यह उनका बयान हो सकता है। उस बयान पर मैं क्या कह सकता हूं?”

सीजेपी पर उन्होंने कहा कि सीजेपी तो आम आदमी पार्टी की प्रॉक्सी है और इस विवाद से संगठन को प्रचार मिला है। उनको तो फायदा होगा, वह तो गदगद होंगे। सीजेपी से जुड़े नेता पहले आम आदमी पार्टी में रहे हैं और जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम में उनकी सहभागिता थी। उस कार्यक्रम में शामिल युवा किसी राजनीतिक दल से जुड़े हुए नहीं थे।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि पेरिस से लौटते समय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा गया और उन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस मामले पर उदित राज ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि भगवंत मान को हिरासत में क्यों लिया गया था। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर उचित स्पष्टीकरण देने की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से काम हो रहा है, वह देश के लिए सही नहीं है। एक के बाद एक लोगों को टारगेट किया जा रहा है। जब तक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली हवाई अड्डे पर रोकने के कारणों को नहीं बताया जाएगा, तब तक सच्चाई का पता नहीं चलेगा।

देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "देश के दुश्मन तो उनके साथ ही हैं। आरएसएस देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। वे लगातार साजिशें रचते रहते हैं। देश के सबसे बड़े दुश्मन तो उनके ठीक बगल में ही हैं।"

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share this story