Samachar Nama
×

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी, वीडियो में पीएम मोदी बोले- पेपर लीक मामले में नहीं होनी चाहिए राजनीति

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी, वीडियो में पीएम मोदी बोले- पेपर लीक मामले में नहीं होनी चाहिए राजनीति

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। आंदोलन के 24वें दिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौके पर मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे तक हजारों की संख्या में आंदोलनकारी जंतर-मंतर पर जुटे हुए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन जारी रखेंगे। मंगलवार सुबह कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और CJP समर्थकों को नाश्ता वितरित किया। इस दौरान आंदोलनकारियोंने अपनी मौजूदगी बनाए रखी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस पहुंची तो लगाए हाय-हाय के नारे

प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची दिल्ली पुलिस को आंदोलनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, CJP समर्थकों ने हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस ने हालांकि स्थिति को नियंत्रित बनाए रखा और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।इससे पहले सोमवार को संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने देर शाम जंतर-मंतर खाली करा लिया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी कुछ समय के लिए वहां से हट गए थे, लेकिन देर रात वे दोबारा जंतर-मंतर पर एकत्रित हो गए।

संसद मार्च के बाद बढ़ी हलचल

CJP समर्थकों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को रोका और जंतर-मंतर से हटाया था। हालांकि आंदोलनकारी फिर से प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए और अपना धरना जारी रखा।प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले पर दिया बयान

वहीं, NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।पीएम मोदी के बयान के बाद पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।फिलहाल जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आने वाले दिनों में आंदोलन का रुख क्या होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Share this story

Tags