Samachar Nama
×

सीजेपी के प्रदर्शन पर बोले दिलीप घोष बोले- 'दिल्ली में उत्पात मचाने का हो रहा प्रयास', ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

सीजेपी के प्रदर्शन पर बोले दिलीप घोष बोले- 'दिल्ली में उत्पात मचाने का हो रहा प्रयास', ममता बनर्जी पर भी कसा तंज
सीजेपी के प्रदर्शन पर बोले दिलीप घोष बोले- 'दिल्ली में उत्पात मचाने का हो रहा प्रयास', ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

कोलकाता, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है और कोई भी आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रख सकता है, लेकिन दिल्ली में उत्पात मचाने का प्रयास हो रहा है।

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "दिल्ली में उत्पात मचाने का प्रयास हो रहा है। इससे जनता को परेशानी हो रही है और इसीलिए सरकार ने पहले ही पूरी व्यवस्था की है। बाहरी लोगों के कारण दिल्ली में स्थिति खराब न हो इसके लिए भी सरकार ने सारी व्यवस्था की है। पुलिस-प्रशासन सतर्क है। किसी को आंदोलन करने के लिए मनाही नहीं है। देश में लोकतंत्र है और कोई भी आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रख सकता है, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का जो प्रयास हो रहा है, उसको रोकना चाहिए।"

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी समेत एआईटीएमसी के नेताओं की दिल्ली में मौजूदगी पर दिलीप घोष ने कहा, "सभी धीरे-धीरे कॉकरोच हो चुके हैं। ये उन्नति हो रही है या अधोगति हो रही है, पता नहीं। हाथी भी कॉकरोच में मिल जाता है। बाकी के जानवर भी इनमें मिल जाते हैं। यह सब देखने को मिल रहा है और बवाल भी उसी प्रकार हो रहा है।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से विपक्ष के नेताओं की मुलाकात पर उन्होंने कहा, "विपक्ष के लोग कोर्ट भी गए और राष्ट्रपति से भी मिले। जहां समाधान निकले, वहां जाना चाहिए। यह अच्छी बात है कि राष्ट्रपति ने स्थिति को अपने हाथ में लेकर बातचीत की। विपक्ष की क्या मांग है, इसका भी समाधान निकलेगा। लेकिन जनता को प्रताड़ित करके आंदोलन करना देश की प्रगति और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है।"

दिलीप घोष ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के नतीजों पर कहा, "पश्चिम बंगाल में जिस तरह परिवर्तन आया है, खासकर मुस्लिम समाज के लोगों ने लोकतंत्र के अच्छे वातावरण का लाभ उठाया। पहले मुस्लिम समुदाय को डरा-धमकाकर और भटकाकर उनका वोट लिया जाता था। लोग भ्रष्टाचार के साथ नहीं हैं। मुस्लिम समाज भी विकास के साथ जुड़ गया है, इसलिए अभिनंदन है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी उनसे आह्वान किया था और दोस्ती को हाथ बढ़ाया था। लोगों ने स्वीकार किया है। नया बंगाल बनाने में सबका सहयोग चाहिए।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story