Samachar Nama
×

भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट पर बोले सुकांत मजूमदार, चुनाव के बाद देखेंगे कितने बड़े गुंडे हैं

कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं। भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों ने मारपीट की। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि चुनाव के बाद देखते हैं कि कौन कितना बड़ा गुंडा है।

आईएएनएस से बातचीत में सुकांत मजूमदार ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को बताया है कि तृणमूल के कुछ गुंडों ने भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला किया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घिनौनी हरकत में जो भी शामिल है, सभी को गिरफ्तार करना होगा। मैं भी चुनाव के बाद देखना चाहता हूं कि टीएम के लोग कितने बड़े गुंडे हैं।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि जो भी टीएमसी के गुंडे हैं, सभी का हिसाब होगा। भाजपा प्रत्याशी के साथ हुई कथित तौर पर मारपीट पर सुंकात मजूमदार ने कहा कि वहां पर सेंट्रल फोर्सेस नहीं थीं। हालांकि, जिस जगह यह घटना हुई, वो शांतिपूर्ण जिला के तौर पर जाना जाता है। वहां उम्मीदवार के साथ इस तरह की हरकत हुई। चुनाव आयोग ने अच्छा कदम उठाया है। पुलिस कुछ गुंडों को पकड़कर ले गई है।

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मतदान बहुत अच्छे से चल रहा है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मैं कह सकती हूं कि आज की तारीख में पश्चिम बंगाल के माहौल में एक सुनामी है। यह कमल की सुनामी है और हमारी सरकार आ रही है।

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने सख्ती बढ़ा दी है। जो लोग बदतमीजी करेंगे, उन्हें सजा मिलेगी। असल में जनता ही उन्हें सजा देगी। आप देख ही रहे हैं कि कई जगहों पर वे जनता से भाग रहे हैं।

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में तनाव देखने को मिला। यहां भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों ने मारपीट की। मारपीट से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी उन्हें असमाजिक तत्वों से बचाता हुआ दिखाई दे रहा है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story

Tags