Samachar Nama
×

चुनाव की घोषणा के बाद से ही सीएम स्टालिन भयभीत, इस बार भाजपा की लहर: तमिलिसाई सौंदराजन

चेन्नई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मायलापुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदराजन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आरक्षण विधेयक और ईरान-अमेरिका युद्ध को स्थगित करने समेत अन्य मुद्दों पर बात की।
चुनाव की घोषणा के बाद से ही सीएम स्टालिन भयभीत, इस बार भाजपा की लहर: तमिलिसाई सौंदराजन

चेन्नई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मायलापुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदराजन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आरक्षण विधेयक और ईरान-अमेरिका युद्ध को स्थगित करने समेत अन्य मुद्दों पर बात की।

मीडिया से बातचीत में तमिलिसाई सौंदराजन कहा, "भाजपा 27 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही है। मैं मायलापुर से चुनाव लड़ रही हूं। यहां भाजपा के पक्ष में एक मजबूत लहर है। डीएमके विधायक था. वेलू के नेतृत्व में मायलापुर के लोगों के साथ बहुत अन्याय हुआ है।"

तमिलिसाई सौंदराजन ने कहा, "भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के सत्ताधारी राज्य के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया लेकिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह ब्लैकमेल है। मैं स्पष्ट रूप से कहती हूं कि यह ब्लैकमेल नहीं है।"

उन्होंने कहा, तमिलनाडु को बड़ी संख्या में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दी गई हैं और दक्षिणी जिलों को जोड़ने के लिए वंदे भारत सेवाएं शुरू की गई हैं। केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचे से संबंधित कई योजनाएं पहले ही लागू कर दी हैं।

मुख्यमंत्री स्टालिन महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत क्यों नहीं कर रहे हैं? चुनाव की घोषणा के बाद से ही वे भयभीत हैं। एनडीए सरकार ने तमिलनाडु को 11 लाख करोड़ रुपये दिए हैं, फिर भी वे इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

डीएमके सांसद सलमा का जिक्र करते हुए सौंदराजन ने कहा, “वह विभाजनकारी राजनीति की बात करती हैं। अगर उनकी पार्टी का कोई नेता ऐसा बोले तो भाजपा इसकी कड़ी निंदा करेगी। इस तरह की विभाजनकारी राजनीति के लिए डीएमके को हराना चाहिए। मुख्यमंत्री को हार का डर सता रहा है। अगर महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू होता है तो राजनीति में उनकी हिस्सेदारी बढ़ेगी। डीएमके समर्थन देने को तैयार क्यों नहीं है? मैं अपने चुनाव प्रचार में खुलासा करूंगी कि डीएमके विधायक ने मायलापुर के लोगों से कितना कुछ छीन लिया है।”

बता दें कि तमिलनाडु के सभी 234 विधानसभा सीट के लिए मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा जबकि वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share this story

Tags