Samachar Nama
×

चुनाव आयोग भाजपा का दरबान, तुरंत महाभियोग लाने की जरूरत : पप्पू यादव

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का दरबान बन चुका है। वह चपरासी की तरह काम कर रहा है।
चुनाव आयोग भाजपा का दरबान, तुरंत महाभियोग लाने की जरूरत : पप्पू यादव

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का दरबान बन चुका है। वह चपरासी की तरह काम कर रहा है।

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में टीएमसी की ओर से महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी है। इसी पर जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा, "यह बहुत पहले ही लाना चाहिए था। उन्होंने (ज्ञानेश कुमार) एक संवैधानिक संकट खड़ा कर दिया है। उन्हें संविधान, भारतीय मूल्यों, मान-सम्मान या नैतिकता से कोई मतलब नहीं है। वह एक चपरासी की तरह काम करते हैं। भाजपा के कार्यालय में जो दरबान होता है, चुनाव आयोग उसी दरबान की तरह है। इसलिए इनके (ज्ञानेश कुमार) खिलाफ तुरंत महाभियोग लाने की जरूरत है।"

एलजीपी सिलेंडर की किल्लत को लेकर भी पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "हालात अच्छे नहीं हैं। भारत की दोस्ती को लेकर आज भी ईरान की आंखों में पानी है। वो लगातार प्रयास कर रहा है कि भारत में किसी तरह के बड़े संकट न हों। मैं इस बात को मानता हूं कि गैस-डीजल पर इतना संकट नहीं है, जितना मुनाफाखोरों ने ब्लैकमार्केटिंग कर दी है। सभी डीलर गैस को ब्लैकमार्केट के जरिए बेच रहे हैं।"

पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत को लेकर पप्पू यादव ने कहा, "अगर भारत सरकार को ईरान की दोस्ती याद है तो हमारा कहना है कि आगे बढ़ना एक अच्छी पहल होगी। भारत को मजबूती के साथ ईरान का समर्थन करना चाहिए और उसका साथ देना चाहिए। ऐसा इसलिए भी कि मिडिल ईस्ट के संकट का सबसे बड़ा असर भारत पर पड़ेगा। चीन, रूस और अमेरिका जैसे देशों पर इसका फर्क नहीं होगा, लेकिन भारत पर सबसे अधिक असर होगा। सरकार को इस स्थिति को भी समझना चाहिए।"

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी पर कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह सुरक्षा का मसला नहीं है, क्योंकि जो भाजपा सरकार के लिए चापलूसी करेगा, उसकी सुरक्षा होगी और जो नहीं करेगा, उसकी सुरक्षा छीन ली जाएगी।"

उन्होंने आगे कहा कि फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर में सभी धर्म-जाति के नेता हैं। अभी जिस तरह से यह साजिश रची गई है, मेरा मानना ​​है कि यह अशांति फैलाने की एक कोशिश है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags