Samachar Nama
×

चीनी-सर्बियाई राष्ट्रपतियों के बीच वार्ता हुई, राष्ट्रपति वुसिक को मिला चीन का मैत्री पदक

बीजिंग, 26 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने सोमवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में वार्ता की, जिसमें दोनों देशों के बीच अटूट मित्रता की सराहना की गई और परिवहन, उभरते क्षेत्रों से लेकर जन-जन आदान-प्रदान तक विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
चीनी-सर्बियाई राष्ट्रपतियों के बीच वार्ता हुई, राष्ट्रपति वुसिक को मिला चीन का मैत्री पदक

बीजिंग, 26 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने सोमवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में वार्ता की, जिसमें दोनों देशों के बीच अटूट मित्रता की सराहना की गई और परिवहन, उभरते क्षेत्रों से लेकर जन-जन आदान-प्रदान तक विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

वुसिक 24 से 28 मई तक अपनी पहली राजकीय यात्रा पर चीन में हैं। इससे पहले वे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए कई बार चीन की यात्रा कर चुके हैं। उल्लेखनीय रूप से, वुसिक पिछले सितंबर में चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए चीन में थे।

वार्ता में शी चिनफिंग ने कहा कि वर्ष 2024 में सर्बिया की उनकी राजकीय यात्रा के बाद से दोनों पक्षों ने नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-सर्बिया समुदाय के निर्माण में एक नया अध्याय शुरू किया है, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ हुआ है और राष्ट्र-राष्ट्र संबंधों का एक आदर्श स्थापित हुआ है।

शी ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और सर्बिया के बीच अटूट मित्रता अद्वितीय है, जो गहन ऐतिहासिक तर्क और मजबूत व्यावहारिक आधार पर टिकी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को एक-दूसरे का दृढ़तापूर्वक समर्थन करना जारी रखना चाहिए।

शी चिनफिंग ने कहा, "चीन सर्बिया को उसकी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ पर चलने में समर्थन देता है और शासन संबंधी अनुभवों के आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए तत्पर है।"

यह देखते हुए कि चीन की "15वीं पंचवर्षीय योजना" (2026-2030) उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए व्यापक व्यवस्थाएं निर्धारित करती है, शी ने कहा कि चीन और सर्बिया को विकास रणनीतियों को बेहतर ढंग से संरेखित करना चाहिए, "बेल्ट एंड रोड" सहयोग के लिए मध्यावधि कार्य योजना को लागू करना चाहिए और परिवहन और ऊर्जा अवसंरचना सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नई वैज्ञानिक और तकनीकी क्रांति और औद्योगिक परिवर्तन के मद्देनजर, दोनों पक्षों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल अर्थव्यवस्था, हरित ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहिए ताकि विकास के नए कारकों को बढ़ावा मिल सके।

शी ने दोनों देशों से वीजा छूट नीतियों, मुक्त व्यापार समझौते और सीधी उड़ानों का लाभ उठाकर संस्कृति, शिक्षा, खेल, पर्यटन और उप-राष्ट्रीय आदान-प्रदान में व्यापक सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया, और कहा कि अस्थिर और अशांत अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में वैश्विक मामलों में चीन और सर्बिया के बीच घनिष्ठ समन्वय और सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों को सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करना चाहिए और एक समान और व्यवस्थित बहुध्रुवीय विश्व और सार्वभौमिक रूप से लाभकारी और समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होना चाहिए, तथा मानवता के लिए एक साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहिए।

वुसिक की यात्रा के दौरान, शी चिनफिंग ने उन्हें मैत्री पदक से सम्मानित किया, जो विदेशी नागरिकों को दिया जाने वाला चीन का सर्वोच्च मानद पदक है।

इसके लिए आयोजित एक समारोह में शी चिनफिंग ने जोर दिया कि यह पदक न केवल चीन-सर्बिया मित्रता में राष्ट्रपति वुसिक के योगदान की उच्च मान्यता है, बल्कि नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-सर्बिया समुदाय के निर्माण के लिए दोनों देशों के लोगों की हार्दिक अपेक्षाओं को भी दर्शाता है।

शी का कहना है कि राष्ट्रपति वुसिक ने चीन के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से संबंधित मुद्दों पर हमेशा चीन को अपना दृढ़ और स्पष्ट समर्थन दिया है, जिससे उन्होंने चीनी जनता का सम्मान अर्जित किया है।

वुसिक ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक है, और यह पदक न केवल उनके लिए सर्वोच्च सम्मान है, बल्कि सर्बिया की संप्रभुता, स्वतंत्रता और विकास की खोज की मान्यता भी है।

यह देखते हुए कि चीन हमेशा छोटे देशों का सम्मान करता है, कठिन समय में सर्बियाई लोगों के साथ खड़ा रहता है और सर्बिया के विकास में मदद करता है, वुसिक ने कहा कि सर्बिया चीन के समर्थन और सहायता को कभी नहीं भूलेगा, और वह सर्बिया-चीन मित्रता के लिए खुद को समर्पित करता रहेगा और साझा भविष्य वाले सर्बिया-चीन समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करेगा।

दोनों देशों के बीच अटूट मित्रता की सराहना करते हुए, राष्ट्रपति वुसिक ने सर्बिया के विकास में चीनी उद्यमों की भागीदारी और महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सर्बिया उच्च गुणवत्ता वाले "बेल्ट एंड रोड" सहयोग को गहरा करने, प्रमुख परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए उत्सुक है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों में अधिक ठोस परिणाम प्राप्त किया जा सके।

वुसिक ने आगे कहा कि सर्बिया राष्ट्रपति शी द्वारा प्रस्तावित प्रमुख वैश्विक पहलों का समर्थन करता है और अंतरराष्ट्रीय शांति, निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने के लिए चीन के साथ बहुपक्षीय समन्वय को और मजबूत करने के लिए तैयार है।

वार्ता के बाद, दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने राजनीति, अर्थव्यवस्था और व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कानूनी मामलों और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में 20 से अधिक सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होते हुए संयुक्त रूप से देखा।

इसके अलावा, दोनों पक्षों ने "नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-सर्बिया समुदाय के निर्माण को निरंतर बढ़ावा देने पर संयुक्त बयान" और "वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल, वैश्विक सभ्यता पहल और वैश्विक शासन पहल के कार्यान्वयन को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने पर संयुक्त बयान" भी जारी किया।

वार्ता से पहले, शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुआन ने जन बृहद भवन में वुसिक और उनकी पत्नी तमारा वुसिक के लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया। शी और फंग ने शाम को उनके लिए एक स्वागत भोज का भी आयोजन किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags