Samachar Nama
×

चीनी पांडा फिंगफिंग और फुश्वांग अमेरिका के लिए रवाना हुए

चीनी पांडा फिंगफिंग और फुश्वांग अमेरिका के लिए रवाना हुए
चीनी पांडा फिंगफिंग और फुश्वांग अमेरिका के लिए रवाना हुए

बीजिंग, 28 सितंबर (आईएएनएस)। 27 सितंबर के तड़के चीनी पांडा फिंगफिंग और फुश्वांग दक्षिण चीन के छंगतु शहर से चार्टर विमान से अमेरिका के अटलांटा के लिए रवाना हो गये। दोनों पांडा वहां के चिड़िया घर में दस साल तक ठहरेंगे। रवाना होने से पहले छंगतु पांडा प्रजनन अनुसंधान केंद्र ने उनके लिए एक विदाई रस्म आयोजित की।

फिंगफिंग नर पांडा है, जिसका जन्म 17 मार्च 2020 में हुआ। वह मजबूत और फुर्तीला है, खास कर पेड़ पर चढ़ने में निपुण है। फुश्वांग एक मादा पांडा है, जिस का जन्म 18 अक्तूबर 2020 में हुआ। वह गोल मटोल, चतुर और खाना खोजने की मजबूत क्षमता से संपन्न है।

महासागर पार यात्रा की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए, चीनी टीम ने सावधानीपूर्वक परिवहन योजना तैयार की और बहुत सारे ताजे बांस के अंकुर, बांस, सेब और दवाएं तैयार कीं। इससे पहले, दोनों पांडा को परिवहन के अनुसार अनुकूलित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। फिंगफिंग और फुश्वांग के रहने के लिए अच्छी स्थिति बनाने के लिए, चीनी विशेषज्ञों ने दिसंबर 2025 से अटलांटा चिड़ियाघर के साथ कई ऑनलाइन और ऑफलाइन बैठकें की हैं, और पांडा हाउस को बेहतर बनाने की योजनाओं पर गहन बातचीत की है। इस सितंबर में, चीनी विशेषज्ञों ने मौके पर अटलांटा चिड़ियाघर में बेहतर पांडा हाउस का निरीक्षण किया और मंजूरी दी। चीनी पक्ष और अटलांटा चिड़ियाघर ने 20 से अधिक वर्षों से पांडा संरक्षण पर सहयोग किया है और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags