Samachar Nama
×

चीनी की कीमतों के लेकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन बोले-ग्राहकों पर महंगाई का बोझ हमेशा नहीं रहेगा

चीनी की कीमतों के लेकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन बोले-ग्राहकों पर महंगाई का बोझ हमेशा नहीं रहेगा
चीनी की कीमतों के लेकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन बोले-ग्राहकों पर महंगाई का बोझ हमेशा नहीं रहेगा

पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पूर्व राजदूत नवदीप सूरी को नोटिस, झारखंड में देवेंद्र महतो ने 'भर्ती सुधार यात्रा' की घोषणा, चीनी की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन और बिहार सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए पांच सदस्यीय विशेष समिति बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी।

पेपर लीक को रोकने के लिए बिहार सरकार द्वारा पांच सदस्यीय पैनल बनाने पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, "यह ऐतिहासिक फैसला है। मेरा मानना ​​है कि पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति बनाने का राज्य सरकार का फैसला ऐतिहासिक है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोगों को उनकी मेहनत और योग्यता के आधार पर लाभ मिले। यह फैसला उसी प्रतिबद्धता का नतीजा है। बिहार में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ और परिश्रम के आधार पर लोगों को लाभ मिले, इसके लिए एनडीए की सरकार संकल्पित है।"

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सीतामढ़ी के दो दिवसीय दौरे को लेकर राजीव रंजन ने कहा, "उन्होंने सचमुच सबको हैरान कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर उन्होंने कई अहम फैसले लिए हैं। जिस तरह से वे बिहार के अलग-अलग जिलों में सक्रिय हैं, चाहे प्राइमरी हेल्थ सेंटर हों, रेफरल अस्पताल हों, सब-डिविजनल अस्पताल हों या जिला अस्पताल, वे लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं और वे उन उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं।"

सुभासपा के चीनी की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू करने पर राजीव रंजन ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि आम भारतीय के लिए यह मुश्किल समय है लेकिन एथेनॉल को लेकर जो कन्फ्यूजन पैदा हुआ है, उस पर बात करें तो आज एथेनॉल के लिए जरूरी तीन-चौथाई कच्चा माल मक्के की फसल से आता है। एथेनॉल बनाने के लिए गन्ने पर निर्भरता अब बहुत कम हो गई है। ग्राहकों पर महंगाई का बोझ है, लेकिन यह दौर हमेशा नहीं रहेगा।"

पंजाब में एसआईआर के दौरान पूर्व राजनयिक नवदीप सूरी ने नोटिस जारी किए जाने पर राजीव रंजन ने कहा, "एसआईआर आम और खास में कोई फर्क नहीं करता है। एसआईआर के निर्धारित मानदंड हैं। फार्मेट के अनुरूप संतोष जनक जवाब हासिल करना एसआईआर का मुख्य मकसद है। एसआईआर की प्रक्रिया से सभी को गुजरना पड़ेगा।"

झारखंड में देवेंद्र महतो के 'भर्ती सुधार यात्रा' की घोषणा पर जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, "झारखंड में सरकार की ओर से भले ही सुलह हो गई हो, लेकिन आंदोलनकारियों का भरोसा अभी भी हेमंत सोरेन पर नहीं है।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share this story