चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे
बीजिंग, 12 जून (आईएएनएस)। चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड में लिन तान से मुलाकात के दौरान इसकी घोषणा की।
गौरतलब है कि खिलाड़ी लिन तान ने कई बार ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप जीती। मुलाकात में वुसिक ने लिन तान का स्वागत किया और कहा कि विश्व मेला सर्बिया के लिए दुनिया के सामने खुद को दिखाने का महत्वपूर्ण मौका है। सर्बिया के साथ विश्व मेले का प्रचार-प्रसार करने के लिए वुसिक ने लिन तान को धन्यवाद दिया।
मुलाकात में लिन तान ने वुसिक को एक बैडमिंटन रैकेट भेंट किया और बलकान क्षेत्र के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ आदान-प्रदान करने की इच्छा जताई।
बताया जाता है कि बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेला वर्ष 2027 के 15 मई से 15 अगस्त तक चलेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

