Samachar Nama
×

चाइना रेलवे ने मई दिवस की छुट्टियों के दौरान 10 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवाएं दीं

बीजिंग, 5 मई (आईएएनएस)। चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार, 4 मई को चाइना रेलवे ने 203.83 लाख यात्रियों को परिवहन सेवाएं प्रदान कीं।

इसके साथ ही 29 अप्रैल से शुरू हुई मई दिवस की छुट्टियों के दौरान, चाइना रेलवे ने सुरक्षित, स्थिर और व्यवस्थित संचालन के साथ कुल 11.7 करोड़ यात्रियों को परिवहन सेवाएं प्रदान कीं।

5 मई को वापसी यात्रियों की संख्या में वृद्धि जारी रही। चाइना रेलवे द्वारा 2.3 करोड़ यात्रियों को परिवहन सेवाएं प्रदान करने की उम्मीद है, और 2,225 अतिरिक्त यात्री ट्रेनों की योजना बनाई गई है।

देश भर के रेलवे विभाग वापसी यात्रियों की भारी आवाजाही से निपटने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं, परिवहन क्षमता के उपयोग का समन्वय कर रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षित और सुचारू वापसी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags