चीन में सोने की खपत में पहली तिमाही में साल दर साल 4.41 फीसदी की वृद्धि हुई
बीजिंग, 9 मई (आईएएनएस)। 9 मई को चीनी गोल्ड एसोसिएशन से मिली जानकारी के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में चीन का सोने का उत्पादन 81.065 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.08 फीसदी कम है। सोने की खपत 303.292 टन रही, जो साल दर साल 4.41 प्रतिशत अधिक है।
उत्पादन की दृष्टि से, पहली तिमाही में घरेलू कच्चे माल से सोने का उत्पादन 81.065 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.08 फीसदी कम है। आयातित कच्चे माल से सोने का उत्पादन 55.165 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 2.94 फीसदी ज्यादा है।
उपभोग की दृष्टि से, 2026 की पहली तिमाही में चीन में सोने का उपभोग 303.292 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.41 फीसदी अधिक है। इसमें से, स्वर्ण आभूषणों का उपभोग 84.62 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 37.10 फीसदी कम है। जबकि सोने की छड़ों और सिक्कों का उपभोग 202.062 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 46.40 फीसदी अधिक है; और औद्योगिक और अन्य उपयोगों के लिए स्वर्ण का उपभोग 16.61 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.43 प्रतिशत कम है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/

