Samachar Nama
×

चीन में रसद की मांग में सतत् वृद्धि

चीन में रसद की मांग में सतत् वृद्धि
चीन में रसद की मांग में सतत् वृद्धि

बीजिंग, 28 जून (आईएएनएस)। चीनी रसद और क्रय संघ ने 28 जून को इस साल जनवरी से मई तक रसद संचालन डेटा जारी किया, जिसके अनुसार रसद की मांग में लगातार बढ़ोतरी बनी रही, पुरानी और नई गतिज ऊर्जा का बदलाव तेज़ बना रहा और संरचनात्मक सुधार का रुझान जारी है।

आंकड़ों के अनुसार जनवरी से मई तक पूरे चीन में कुल सामाजिक रसद की मात्रा 1,466 खरब युआन रही, जो वर्ष 2025 की इसी अवधि से 5.2 प्रतिशत अधिक है। इसमें औद्योगिक उत्पादों के कुल रसद की मात्रा में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास के चलते उच्च स्तरीय विनिर्माण क्षेत्र में रसद की मांग की तेज वृद्धि कायम रही। मई में उच्च तकनीक विनिर्माण से सम्बंधित रसद की मांग में पिछले साल की समान अवधि से 15.1 प्रतिशत इजाफ़ा दर्ज हुआ। वहीं, उपकरण निर्माण उद्योग से सम्बंधित रसद की मांग में वृद्धि दर 9.5 फीसदी रही।

इसके अलावा, जनवरी से मई तक नवीकरणीय संसाधन की कुल रसद मात्रा पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5.4 प्रतिशत अधिक रही। इसकी वृद्धि दर कुल सामाजिक रसद मात्रा से 0.2 प्रतिशत अंक अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags