Samachar Nama
×

चीन में चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर सर्वेक्षण का व्यापक स्वीकृति कार्य पूरा

चीन में चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर सर्वेक्षण का व्यापक स्वीकृति कार्य पूरा
चीन में चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर सर्वेक्षण का व्यापक स्वीकृति कार्य पूरा

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश और छिंगहाई प्रांत में चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर सर्वेक्षण के लिए प्रांतीय स्तर पर व्यापक स्वीकृति कार्य पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही चीन के सभी 31 प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों, केंद्र शासित शहरों और शिनच्यांग उत्पादन और निर्माण कोर में व्यापक स्वीकृति का काम पूरी तरह पूरा हो गया है।

स्वीकृति दल के अनुसार, सभी प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों, केंद्र शासित शहरों और शिनच्यांग उत्पादन और निर्माण कोर ने सीपीसी केंद्रीय समिति के फैसलों और व्यवस्थाओं को लागू करते हुए चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर सर्वेक्षण से जुड़े सभी कार्य पूरे किए हैं। इस दौरान अचल सांस्कृतिक विरासत संसाधनों की स्थिति का मूल रूप से पता लगा लिया गया है और सर्वेक्षण के आंकड़ों की गुणवत्ता कुल मिलाकर तय मानकों पर खरी उतरती है।

अब, स्वीकृति दल ने कहा है कि चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर सर्वेक्षण की कार्य रिपोर्ट में और सुधार किया जाना चाहिए। साथ ही, सर्वेक्षण के आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण कर इसके परिणामों का समग्र सारांश तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर अचल सांस्कृतिक धरोहरों की विभिन्न स्तरों की सूची तैयार कर उसे सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि सांस्कृतिक विरासत के व्यवस्थित संरक्षण को और मजबूत किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags