Samachar Nama
×

चीन में पेईतो व्यवस्था विकास के नए चरण में प्रविष्ट

बीजिंग, 18 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2026 में चीन में पेईतो समय-स्थान उद्योग के विकास पर श्वेत पत्र 18 मई को जारी किया गया।
चीन में पेईतो व्यवस्था विकास के नए चरण में प्रविष्ट

बीजिंग, 18 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2026 में चीन में पेईतो समय-स्थान उद्योग के विकास पर श्वेत पत्र 18 मई को जारी किया गया।

बताया जाता है कि पेईतो समय-स्थान उद्योग पेईतो उपग्रह नेविगेशन प्रणाली से केंद्रित समग्र औद्योगिक प्रणाली है। इसमें रिमोट सेंसिंग भौगोलिक सूचना, मोबाइल संचार और इनडोर पोजिशनिंग आदि प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

पहली बार जारी इस श्वेत पत्र में वर्ष 2025 में चीन में पेईतो समय-स्थान उद्योग की समग्र स्थिति का व्यापक तौर पर सारांश किया गया। वर्ष 2025 में चीन में पेईतो समय-स्थान उद्योग का कुल उत्पादन मूल्य 13 खरब 32 अरब 30 करोड़ युआन तक पहुंचा। इसमें उपग्रह नेविगेशन उद्योग का उत्पादन मूल्य 6 खरब 29 अरब युआन था, जो वर्ष 2024 की तुलना में 9.24 प्रतिशत अधिक है। पेईतो समय-स्थान उद्योग उच्च गुणवत्ता वाले विकास के नए चरण में प्रवेश कर चुका है।

अब तक चीन ने चिप, मॉड्यूल, एंटीना और टर्मिनल से लेकर सिस्टम इंटीग्रेशन और एप्लिकेशन सेवा तक की संपूर्ण पेईतो समय-स्थान की उद्योगिक व आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण पूरा किया। स्वतः नियंत्रण का स्तर लगातार उन्नत हो रहा है।

ताजा आंकड़ो के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन में पेईतो से जुड़े टर्मिनल उत्पादों की कुल बिक्री 4.1 करोड़ यूनिट/सेट से अधिक है। पेईतो व्यवस्था से सुसज्जित विभिन्न प्रकार के टर्मिनल उत्पादों की समाज में कुल उपलब्धता 2.2 अरब यूनिट/सेट से अधिक हो गई है।

अब पेईतो व्यवस्था संचार, बिजली और परिवहन आदि राष्ट्रीय महत्वपूर्ण बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में पूरी तरह से एकीकृत हो चुकी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags