Samachar Nama
×

चीन की मुख्य भूमि ने थाईवान के साथ संबंध बढ़ाने के लिए दस सूत्रीय नीतियां जारी कीं

बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष छन लीवुन ने 7 से 12 अप्रैल तक एक प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर मुख्य भूमि की यात्रा की।

महासचिव शी चिनफिंग ने अध्यक्ष छन लीवुन के साथ मुलाकात की और एक महत्वपूर्ण भाषण दिया, जिसने दोनों पार्टियों और दोनों तटों के संबंधों के विकास के लिए दिशा दिखाई। दोनों तटों के संबंध के शांतिपूर्ण विकास और बंधुओं की सद्भावना तथा कल्याण बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों के साथ विचार करने के बाद सीपीसी केंद्रीय कमेटी के थाईवान कार्य कार्यालय ने 12 अप्रैल को अधिकार प्राप्त कर दोनों तटों के आदान-प्रदान व सहयोग को बढ़ाने की दस सूत्रीय नीतियां जारी कीं।

पहली, दोनों पार्टियों के बीच नियमित संपर्क व्यवस्था की स्थापना की खोज की जाए। दूसरी, दोनों पार्टियों के युवाओं के बीच दोहरी तरफा आदान-प्रदान मंच स्थापित किया जाए। तीसरा, फुच्येन प्रांत के समुद्रीय क्षेत्रों और थाईवान के चिनमंग तथा मात्सु के बीच शर्त तैयार होने के बाद जल, बिजली, गैस और पुल के जुड़ाव को बढ़ावा दिया जाए। चौथा, दोनों तटों के बीच प्रत्यक्ष हवाई विमान सेवा की पूर्ण बहाली की जाए ताकि दोनों तटों के लोगों की आवाजाही को सुविधा मिले।

इसके अलावा 1992 में प्राप्त समानताओं पर कायम रहकर कथित थाईवानी स्वतंत्रता का विरोध करने के आधार पर संपर्क व्यवस्था स्थापित कर क्वारंटीन मापदंडों से मेल खाने वाले थाईवानी कृषि व मत्स्य उत्पादों का मुख्य भूमि में आने के लिए सुविधा देने, सम्बंधित थाईवानी फूड उत्पादन उद्यमों के मुख्य भूमि में पंजीकरण तथा आगमन के लिए सुविधा प्रदान करने आदि विषय शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags