Samachar Nama
×

चीन की मई अर्थव्यवस्था: स्थिरता, नवाचार और लचीलापन

बीजिंग, 17 जून (आईएएनएस)। चीन में 15वीं पंचवर्षीय योजना के पहले पांच महीनों के आर्थिक आंकड़े हाल ही में जारी किए गए हैं। उद्योग, उपभोग और विदेशी व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि चीन की अर्थव्यवस्था स्थिर और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
चीन की मई अर्थव्यवस्था: स्थिरता, नवाचार और लचीलापन

बीजिंग, 17 जून (आईएएनएस)। चीन में 15वीं पंचवर्षीय योजना के पहले पांच महीनों के आर्थिक आंकड़े हाल ही में जारी किए गए हैं। उद्योग, उपभोग और विदेशी व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि चीन की अर्थव्यवस्था स्थिर और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।

खास बात यह है कि यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितताओं और चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में चीन का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन न केवल उसकी आंतरिक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक आर्थिक विकास को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। चीन की इस प्रगति को तीन प्रमुख शब्दों के माध्यम से समझा जा सकता है: स्थिरता, नवाचार और लचीलापन।

सबसे पहले बात करते हैं स्थिरता की, जो आर्थिक विकास की मजबूत नींव है। इस वर्ष जनवरी से मई के दौरान निर्धारित आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के मूल्यवर्धन में पिछले वर्ष की तुलना में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इनमें उच्च स्तरीय विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। वहीं, सेवा क्षेत्र की खुदरा बिक्री भी 5.4 प्रतिशत बढ़ी, जो वस्तुओं की खुदरा बिक्री की वृद्धि दर से अधिक है। इससे स्पष्ट है कि सेवा क्षेत्र उपभोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा, बुनियादी ढांचे में निवेश लगातार बढ़ रहा है और प्रमुख परियोजनाओं का कार्यान्वयन तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यह चीन के विशाल बाजार, मजबूत औद्योगिक आधार और स्थिर आर्थिक संरचना को दर्शाता है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के नाते चीन की यह स्थिरता वैश्विक बाजार को भरोसा और निश्चितता प्रदान करती है।

पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य भूमि चीन को अपने शीर्ष तीन निवेश स्थलों में शामिल करने वाले वैश्विक सीईओ की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह चीनी बाजार के प्रति विदेशी निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

दूसरा महत्वपूर्ण शब्द है नवाचार, जो विकास की नई गति का आधार बन रहा है। जनवरी से मई के बीच उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण क्षेत्र ने औद्योगिक विकास में लगभग 40 प्रतिशत योगदान दिया, जबकि उपकरण विनिर्माण क्षेत्र का योगदान लगभग 60 प्रतिशत रहा। यह दिखाता है कि नए उद्योग और उभरते क्षेत्र आर्थिक वृद्धि के प्रमुख इंजन बनते जा रहे हैं। नवाचार की यही गति विदेशी कंपनियों को भी चीन में निवेश के लिए आकर्षित कर रही है। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां चीन को वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में विकसित कर रही हैं और वहां अपने अनुसंधान, विकास तथा नवाचार कार्यक्रमों का विस्तार कर रही हैं। नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियां चीन के लिए विकास के नए अवसर पैदा कर रही हैं और अर्थव्यवस्था को अधिक प्रतिस्पर्धी बना रही हैं।

तीसरा प्रमुख शब्द है लचीलापन, जिसकी सबसे बड़ी ताकत चीन का खुलापन है। वैश्विक व्यापार में सुस्ती और बढ़ते संरक्षणवाद के बावजूद चीन का विदेशी व्यापार मजबूत बना हुआ है। मई महीने में चीन के कुल आयात और निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 16.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। खास बात यह रही कि आयात और निर्यात दोनों में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली। ये आंकड़े न केवल चीनी अर्थव्यवस्था की जीवंतता और अनुकूलन क्षमता को दर्शाते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि चीन वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थिर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही, वह वैश्विक व्यापार वृद्धि को भी नई गति दे रहा है। यह चीन की खुलेपन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

हालांकि, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी कई अनिश्चितताएं मौजूद हैं और विकास के सामने अनेक चुनौतियां हैं, फिर भी चीन की दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि की मूल दिशा में कोई बदलाव नहीं आया है। 15वीं पंचवर्षीय योजना के आगे बढ़ने के साथ चीन की घरेलू मांग, औद्योगिक क्षमता और खुलेपन के लाभ और अधिक स्पष्ट रूप से सामने आएंगे।

अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की बढ़ती रुचि और वैश्विक संस्थानों का सकारात्मक दृष्टिकोण इस बात का संकेत है कि चीन आज भी दुनिया के लिए अवसरों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। यही कारण है कि कहा जा रहा है कि चीन के साथ साझेदारी का मतलब अवसरों के साथ साझेदारी है, और चीन में निवेश का मतलब भविष्य में निवेश करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags