Samachar Nama
×

चीन के अनाज उद्यमों का कुल औद्योगिक उत्पादन वार्षिक मूल्य 40 खरब युआन से अधिक

चीन के अनाज उद्यमों का कुल औद्योगिक उत्पादन वार्षिक मूल्य 40 खरब युआन से अधिक
चीन के अनाज उद्यमों का कुल औद्योगिक उत्पादन वार्षिक मूल्य 40 खरब युआन से अधिक

बीजिंग, 6 सितंबर (आईएएनएस)। 5 सितंबर को हूनान प्रांत के छांगशा शहर में आयोजित आठवें चीन अनाज व्यापार सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार चीन के अनाज उद्यमों का वार्षिक कुल औद्योगिक उत्पादन मूल्य 40 खरब युआन से अधिक है।

चीनी राष्ट्रीय खाद्य एवं रणनीतिक भंडार प्रशासन के निदेशक लियू हुआनशिन ने यह परिचय दिया कि वर्तमान में चीन में 24 हजार अनाज उद्यम हैं, जिनका वार्षिक कुल औद्योगिक उत्पादन मूल्य 40 ख़रब युआन से अधिक है। एक तिहाई से अधिक प्रांतों का उत्पादन मूल्य 1 ख़रब युआन से अधिक है। देशभर में अनाज के लिए कुल 33 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रीय सार्वजनिक ब्रांड और 117 नगरपालिका एवं काउंटी स्तर के क्षेत्रीय सार्वजनिक ब्रांड स्थापित किए गए हैं।

ध्यान रहे, चीन का वार्षिक अनाज उत्पादन 65 करोड़ टन से अधिक पर स्थिर बना हुआ है। 2024 और 2025 में लगातार दो वर्षों तक यह 70 करोड़ टन से अधिक रहा है। अनाज के भंडार आम तौर पर उच्च स्तर पर हैं, और उनकी संरचना और लेआउट को लगातार अनुकूलित किया जा रहा है, जो आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकता है।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags