Samachar Nama
×

चीन-कनाडा आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर सहमति

बीजिंग, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी उप-प्रधानमंत्री और चीन-कनाडा आर्थिक-वित्तीय रणनीतिक संवाद के चीनी सह-अध्यक्ष हे लिफ़ंग ने शुक्रवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में कनाडा के वित्त मंत्री तथा इस संवाद के कनाडाई सह-अध्यक्ष फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन से मुलाकात की।

हे लिफंग ने कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए दोनों देशों के नेताओं द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमतियों को मिलकर लागू करना चाहिए। उन्होंने व्यापार और वित्त जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने तथा चीन-कनाडा आर्थिक संबंधों के स्थिर और स्वस्थ विकास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

वहीं, शैम्पेन ने कहा कि कनाडा चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है और वह चीन के साथ मिलकर आर्थिक और वित्तीय सहयोग को आगे बढ़ाने तथा अधिक व्यावहारिक परिणाम हासिल करने के लिए तैयार हैं।

दोनों पक्षों ने इस वर्ष के दूसरे भाग में चीन-कनाडा आर्थिक-वित्तीय रणनीतिक संवाद आयोजित करने पर सहमति जताई। इसके अलावा, हे लिफंग और शैम्पेन ने एक-साथ चीन-कनाडा वित्तीय कार्य समूह और वित्तीय संस्थानों की गोलमेज बैठक के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। दोनों देशों ने एक-दूसरे के वित्तीय संस्थानों का अपने-अपने बाजारों में कारोबार का स्वागत करने की बात भी कही।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags