Samachar Nama
×

चीन का पहली तीन तिमाहियों में 85 खरब युआन के पार पहुंचा समुद्री सकल उत्पाद मूल्य

चीन का पहली तीन तिमाहियों में 85 खरब युआन के पार पहुंचा समुद्री सकल उत्पाद मूल्य
चीन का पहली तीन तिमाहियों में 85 खरब युआन के पार पहुंचा समुद्री सकल उत्पाद मूल्य

बीजिंग, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस साल की शुरुआत से अब तक चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था लगातार स्थिर रफ़्तार से बढ़ रही है। इसका ढांचा बेहतर हो रहा है, लचीलापन साफ दिख रहा है और विकास का रुझान भी मजबूत बना हुआ है।

चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, पहली तीन तिमाहियों में समुद्री सकल उत्पाद मूल्य 85 खरब युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 4.9 प्रतिशत ज्यादा है।

मंत्रालय ने 28 अक्टूबर को जो आंकड़े जारी किए, उनसे पता चलता है कि इन तीन तिमाहियों में देशभर में समुद्री संसाधनों के आवंटन का काम ठोस ढंग से आगे बढ़ा। समुद्री कच्चे तेल का उत्पादन पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 3.5 प्रतिशत बढ़ा। इसी दौरान देश का पहला 100 मीटर जल-गहराई वाला तेल एवं गैस उत्पादन विस्तार प्लेटफॉर्म औपचारिक रूप से चालू हो गया। समुद्री जलीय उत्पादों की आपूर्ति भी स्थिर बनी रही। घरेलू उत्पादन में 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि समुद्री जलचर पालन का उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़ा।

इसके अलावा, समुद्री क्षेत्र और द्वीपों से जुड़े संसाधनों की उपलब्धता की क्षमता में भी सुधार हुआ। देशभर में नए मंजूर किए गए समुद्री और द्वीप उपयोग क्षेत्र 2.19 लाख हेक्टेयर रहे, जिनमें 6.7 खरब युआन से ज्यादा का निवेश शामिल है।

वहीं, समुद्री क्षेत्र के पारंपरिक उद्योगों की बुनियाद भी मजबूत हुई है। जहाज निर्माण में नए ऑर्डर, तैयार हो चुके जहाजों की संख्या और हाथ में मौजूद ऑर्डर पिछले साल की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 98.5 प्रतिशत, 35.0 प्रतिशत और 41.9 प्रतिशत बढ़े। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन की हिस्सेदारी भी लगातार दुनिया में अग्रणी बनी हुई है। समुद्री परिवहन उद्योग में भी स्थिर विकास देखने को मिला। तटीय बंदरगाहों पर माल ढुलाई में 1.6 प्रतिशत और कंटेनर ढुलाई में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

समुद्री पर्यटन उद्योग भी इसी तरह आगे बढ़ा है। इस दौरान पोहाई खाड़ी स्वर्ण जलमार्ग पर्यटन गठबंधन की औपचारिक शुरुआत की गई। साथ ही, देश का पहला 'सप्ताहांत समुद्री मिनी-वेकेशन' क्रूज उत्पाद भी पेश किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags