Samachar Nama
×

चीन और स्विट्जरलैंड ने विदेश मंत्री स्तरीय पांचवीं रणनीतिक वार्ता आयोजित की

चीन और स्विट्जरलैंड ने विदेश मंत्री स्तरीय पांचवीं रणनीतिक वार्ता आयोजित की
चीन और स्विट्जरलैंड ने विदेश मंत्री स्तरीय पांचवीं रणनीतिक वार्ता आयोजित की

बीजिंग, 24 नवंबर (आईएएनएस)। 23 नवंबर को, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने चीन के च्यांगसू प्रांत की राजधानी नानचिंग शहर में स्विस संघीय उपाध्यक्ष और विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस के साथ चीन-स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रियों के रणनीतिक संवाद का पांचवां दौर आयोजित किया।

वांग यी ने कहा कि इस वर्ष चीन और स्विट्जरलैंड के बीच अभिनव रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है, जो एक साथ मनाने योग्य वर्ष है। दोनों देशों के नेताओं के मार्गदर्शन में, चीन-स्विट्जरलैंड संबंध नए और बेहतर विकास की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, और चीन-यूरोप संबंधों में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

वांग यी ने कहा कि चीन-स्विट्जरलैंड संबंधों में हुई प्रगति चीनी कूटनीति द्वारा समर्थित सिद्धांतों को दर्शाती है: पहला, आकार की परवाह किए बिना सभी देशों के बीच समानता को बनाए रखना और शक्ति राजनीति का विरोध करना; दूसरा, विकास पथों के स्वतंत्र विकल्पों का सम्मान करना और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बचना; और तीसरा, पारस्परिक लाभ और व्यापक-जीत परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरक लाभों का पालन करना।

कैसिस ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में स्विस-चीनी अभिनव रणनीतिक साझेदारी मजबूत और प्रभावी बनी हुई है, जिसने उच्च स्तरीय विकास हासिल किया है और दोनों पक्षों को ठोस लाभ पहुंचाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags