Samachar Nama
×

चीन और रूस के प्रधानमंत्रियों की नियमित बैठक के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे ली छ्यांग

चीन और रूस के प्रधानमंत्रियों की नियमित बैठक के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे ली छ्यांग
चीन और रूस के प्रधानमंत्रियों की नियमित बैठक के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे ली छ्यांग

बीजिंग, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूसी प्रधान मंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के निमंत्रण पर चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग चीन और रूस के प्रधान मंत्रियों की नियमित बैठक के लिए 20 अक्टूबर की रात चार्टर विमान से सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे ।

रूसी उपप्रधान मंत्री दिमित्री चेर्निशेंको और रूस स्थित चीनी राजदूत चांग हानहुइ हवाई अड्डे जाकर उन की अगवानी की।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन और रूस की दोस्ती के सफर में दोनों देशों ने गठबंधन तथा मुकाबला नहीं करने और तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाने वाले सहअस्तित्व का रास्ता निकाला, जिसने विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग निरंतर आगे बढ़ाया और हमेशा अच्छे पड़ोसियों जैसी मित्रता, सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय, पारस्परिक लाभ व सहयोग तथा साझी जीत वाले प्रमुख देशों के सम्बंधों की मिसाल खड़ी की। खासकर इधर कुछ साल राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति पुतिन के मार्गदर्शन में चीन-रूस संबंध अधिक मज़बूत हुए हैं।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन रूस के साथ समान कोशिश कर द्विपक्षीय सहयोग को अधिक गहरे, व्यावहारिक और लचीला बनाने की ओर बढ़ाना चाहता है ताकि नये युग में चीन-रूस सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय साझेदारी में अधिक नयी उपलब्धियां प्राप्त हों, दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले और विश्व शांति व विकास में अधिक मूल्यवान स्थिरता व निश्चितता डाली जाए ।

ली छ्यांग ताजिकिस्तान की औपचारिक यात्रा और एससीए शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के बाद सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags