Samachar Nama
×

चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के लिए नई उम्मीद तय करें

चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के लिए नई उम्मीद तय करें
चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के लिए नई उम्मीद तय करें

बीजिंग, 26 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका यात्रा संपन्न हो गई है। यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने चीन-अमेरिका संबंधों के विषय को और अधिक समृद्ध कर सम्मान, निष्पक्षता और पारस्परिकता पर आधारित रणनीतिक स्थिर व रचनात्मक संबंध स्थापित करने पर सहमति बनाई।

इस बारे में चीनी रनमिन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय विकास और रणनीति अकादमी के उप प्रमुख त्याओ तामिंग ने कहा कि वर्तमान ऐतिहासिक महत्व वाली यात्रा के दौरान चीन और अमेरिका के नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों के विषय को और अधिक समृद्ध बनाया। सम्मान, निष्पक्षता और पारस्परिकता इस सिद्धांत के अनुरूप है, जो अमेरिका के साथ संबंधों को संभालने में चीन पालन करता रहा है, यानी कि आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और समान जीत वाला सहयोग।

वहीं, चीनी रनमिन विश्वविद्यालय के छोंगयांग वित्तीय अध्ययन संस्थान के प्रमुख वांग वन ने कहा कि सम्मानता चीन-अमेरिका संबंधों के विकास की पूर्व-शर्त है। निष्पक्षता मूल्य-उन्मुखता है और पारस्परिकता आचरण का नियम है।

विशेषज्ञों ने कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों का नया विषय दोनों देशों और दुनिया भर के लोगों को बेहतर फायदा पहुंचाने में मदद देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags