चीन सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता बढ़ाएगा
बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने मंगलवार को सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार बढ़ाने के बारे में राय का परिचय दिया।
राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के उप प्रमुख शन चूलिन ने कहा कि सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार बढ़ाने के बारे में राय हाल में जारी की गई। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2030 तक सेवा उद्योग का पैमाना 1,000 खरब युआन तक पहुंचेगा।
इसका मतलब है कि 200 खरब युआन से अधिक का अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होगा। राय में 10 मुख्य क्षेत्रों में संबंधित कार्यों की योजना बनाई गई।
राय के अनुसार प्रौद्योगिकी सेवा, आधुनिक लॉजिस्टिक्स, सॉफ्टवेयर व सूचना सेवा, आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े वित्त, ऊर्जा संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण सेवा और व्यावसायिक सेवा समेत 6 मुख्य क्षेत्रों में अनुसंधान व डिजाइन का पेशेवर और उच्च स्तरीय विकास बढ़ाया जाएगा, उत्पादन प्रक्रिया में मूल्य वृद्धि की जाएगी और बाजार मूल्य की प्राप्ति बढ़ाई जाएगी।
वहीं, आवासीय सेवा, बुजुर्गों व बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य सेवा और संस्कृति, पर्यटन व खेल से जुड़ी सेवा समेत चार मुख्य क्षेत्रों में बुनियादी जरूरतों के लिए अधिक समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

