Samachar Nama
×

चीन के क्षेत्रीय विदेश व्यापार में लगातार सुधार जारी

बीजिंग, 12 जून (आईएएनएस)। इस वर्ष के पहले पांच महीनों में चीन के क्षेत्रीय विदेश व्यापार में लगातार सुधार जारी रहा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उत्पादों में साल-दर-साल 50% से ज्यादा की वृद्धि हुई।
चीन के क्षेत्रीय विदेश व्यापार में लगातार सुधार जारी

बीजिंग, 12 जून (आईएएनएस)। इस वर्ष के पहले पांच महीनों में चीन के क्षेत्रीय विदेश व्यापार में लगातार सुधार जारी रहा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उत्पादों में साल-दर-साल 50% से ज्यादा की वृद्धि हुई।

सीमा शुल्क प्रशासन द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष के पहले पांच महीनों में क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया में 18.8 प्रतिशत की उच्च वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके पीछे उच्च-स्तरीय विनिर्माण और खरबों युआन के औद्योगिक समूहों का समर्थन है।

इस वर्ष, चीन के क्वांगतोंग प्रांत के तोंगग्वान शहर ने 16 करोड़ युआन से अधिक मूल्य के औद्योगिक रोबोटों का निर्यात किया है, जिनके निर्यात बाजार दुनिया के 60 से अधिक देशों तक विस्तारित हुए हैं। थाईलैंड, तुर्की, मेक्सिको जैसे उभरते बाजारों में निर्यात में दोगुनी वृद्धि हासिल हुई है। उत्पादों के प्रकारों में वेल्डिंग रोबोट, हैंडलिंग रोबोट, असेंबली रोबोट आदि शामिल हैं।

वर्तमान में, वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित और निम्न-कार्बन परिवर्तन जैसे उद्योगों की माँग मजबूत है, जिससे संबंधित उत्पादों के व्यापार में वृद्धि हुई है। चीन का निर्यात गति लगातार नए और बेहतर विकास की ओर अग्रसर है।

सीमा शुल्क के नवीनतम आँकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष के पहले पांच महीनों में पेइचिंग-थ्यानचिन-हबेई क्षेत्र के विदेश व्यापार के आयात-निर्यात मूल्य में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, विशेष रूप से मई महीने में, आयात और निर्यात दोनों ने मासिक ऐतिहासिक उच्चतम स्तर हासिल किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags