Samachar Nama
×

चीन-अमेरिका व्यापार परिषद के कृषि कार्य समूह की पहली बैठक पेइचिंग में आयोजित

चीन-अमेरिका व्यापार परिषद के कृषि कार्य समूह की पहली बैठक पेइचिंग में आयोजित
चीन-अमेरिका व्यापार परिषद के कृषि कार्य समूह की पहली बैठक पेइचिंग में आयोजित

बीजिंग, 25 नवंबर (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका के बीच चीन-अमेरिका व्यापार परिषद के कृषि कार्य समूह की पहली बैठक मंगलवार और बुधवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुई। इस दौरान दोनों देशों ने अपने नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति के आधार पर कृषि उत्पादों के नियामकीय ढांचे, बाजार में पहुंच और कृषि व्यापार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर, गहराई से और रचनात्मक चर्चा की।

बैठक में दोनों पक्षों ने कृषि क्षेत्र में संवाद और सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। साथ ही, कृषि से जुड़े एक-दूसरे के हितों और चिंताओं का समाधान तलाशने पर भी जोर दिया। दोनों देशों ने उम्मीद जताई कि इस कार्य समूह के जरिए चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags