Samachar Nama
×

छोटी बेटी अलीशा के जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने लुटाया प्यार, लिखा- तुम भगवान का दिया अनमोल तोहफा हो

छोटी बेटी अलीशा के जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने लुटाया प्यार, लिखा- तुम भगवान का दिया अनमोल तोहफा हो
छोटी बेटी अलीशा के जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने लुटाया प्यार, लिखा- तुम भगवान का दिया अनमोल तोहफा हो

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीशा सेन शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने बेटी के लिए खास पोस्ट की। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए अलिशा के सादगी भरे व्यवहार की प्रशंसा की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अलीशा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें अलिशा अभिनेत्री बड़ी बहन रेने सेन और परिवार के सदस्यों के नजर आ रही हैं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अलिशा सेन, तुम बहुत खूबसूरत, समझदार, दयालु और उदार दिल वाली हो, जिसे भगवान ने 17 साल पहले मुझे एक तोहफे के तौर पर मुझे दिया था और मैंने तुम्हारा नाम 'भगवान का अनमोल तोहफा' रखा था।

अभिनेत्री ने बेटी की तारीफ में लिखा कि अलीशा समय के साथ और निखर रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "अलिशा, समय के साथ मैं तुम्हारे नाम के पीछे की शख्सियत को देख रही हूं। अंदर से गहरा और खुशी भरा एहसास होता है कि तुम इस दुनिया और पूरी मानवता के लिए तोहफा साबित होगी। तुम जो हो और तुममें जो ईश्वर की कृपा है, उस पर मुझे गर्व है। तुम्हारी सादगी देखकर मैं हैरान रह जाती हूं। लव यू सो मच।"

अभिनेत्री सुष्मिता सेन सिंगर मदर हैं, उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया था और उन्होंने दोनों का अकेले पालन-पोषण किया है। साल 2000 में रेनी सेन को गोद लिया था, जबकि साल 2010 में अलीशा सेन को गोद लिया था।

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी अपनी मां की तरह टैलेंटेड हैं। वह शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' में नजर आ चुकी हैं। 13 मिनट की इस फिल्म में रेने ने साबित कर दिया है कि वे एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। आने वाले दिनों में रेने कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं।

अलीशा लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं और उच्च शिक्षा के लिए स्विट्जरलैंड के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story