Samachar Nama
×

छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही थी कांग्रेस और सपाः आरपी सिंह

छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही थी कांग्रेस और सपाः आरपी सिंह
छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही थी कांग्रेस और सपाः आरपी सिंह

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा नेता आरपी सिंह ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मामले में एसआटी जांच को पारदर्शिता के लिए जरूरी बताया। उन्होंने नीट के मुद्दे पर सीएम योगी के रुख का समर्थन किया।

राम मंदिर में दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित नई एसआईआटी को लेकर भाजपा नेता आरपी सिंह ने आईएएनएस से कहा, "कोर्ट का आदेश मिलते ही यूपी सरकार ने तुरंत एसआईटी का गठन किया है। अब संपूर्ण जांच होगी, जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भी आठ लोग जेल में हैं।"

जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के आंदोलन को लेकर आरपी सिंह ने कहा, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही थी। सपा के राज में नकल माफिया काम करते थे। पैसे लेकर नकल कराई जाती थी और आज पेपर लीक की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी बताएं कि कर्नाटक में पेपर लीक हुआ तो क्यों शिक्षा मंत्री को नहीं निकाला।"

आरपी सिंह ने कहा, "जितनी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं और छात्रों की करते हैं, उतना आज तक किसी देश के प्रधानमंत्री ने नहीं किया।"

कैराना से सांसद इकरा हसन ने हाल ही में कहा था कि जौहर यूनिवर्सिटी को किसी भी कीमत पर गिरने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो एक-एक ईंट की जगह अपना सिर लगा देंगे। इकरा हसन के इस बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, "कानून और संविधान के अनुसार के कार्रवाई होगी। अगर वक्फ और गरीब किसानों की जमीन हड़प कर कोई इमारतें बनी हुई है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।"

कारगिल दिवस पर आरपी सिंह ने कहा, "आज के ही दिन भारतीय सेना के नौवजवानों ने पाकिस्तान को हराया था। अभी भी पाकिस्तान लगातार आतंकी भेजता रहता है, लेकिन हमारी सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब देती है।"

पेपर लीक पर प्रस्तावित बिल को लेकर भाजपा नेता ने कहा, "2024 में यह बिल आया था। इस पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने समर्थन नहीं दिया था, फिर बिल पास हुआ था। अब अपेक्षा करते हैं कि विपक्ष बिल का सहयोग करेगा।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share this story