Samachar Nama
×

छठे एशियाई बीच खेल : चीनी पर्वतारोहण टीम का शानदार प्रदर्शन

बीजिंग, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। छठे एशियाई बीच गेम्स में 28 अप्रैल को चीनी खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए। चीनी टीम ने पुरुषों और महिलाओं दोनों के स्पीड क्लाइम्बिंग खिताबों पर कब्जा जमाया।

पुरुषों के प्रारंभिक दौर में चाओ यिछेंग ने 4.58 सेकंड का समय निकालकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। नौकायन प्रतियोगिता भी संपन्न हुई, जिसमें चीनी टीम ने महिलाओं की ऑप्टिमिस्ट सेलिंग और हाइड्रोफोइल काइटबोर्ड स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

स्पीड क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर में, चाओ यिछेंग ने पहले दौर में 4.73 सेकंड का समय हासिल किया और दूसरे दौर में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4.58 सेकंड का समय निकाला, जिससे उन्होंने 2025 में बाली में आयोजित पर्वतारोहण विश्व कप में अमेरिकी खिलाड़ी सैमुअल वॉटसन द्वारा बनाए गए 4.64 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इंडोनेशियाई एथलीट हिलमी के खिलाफ स्वर्ण पदक के मुकाबले में, हिलमी को फाल्स स्टार्ट के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे चाओ यिछेंग को स्वर्ण पदक मिला।

महिला वर्ग में, चीनी एथलीटों ने पूर्ण दबदबा दिखाया और शीर्ष चार स्थानों पर कब्जा किया। नौकायन स्पर्धाओं का समापन चीनी टीम के दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ हुआ। पदक तालिका में चीन 21 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि थाईलैंड और फिलीपींस क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags