Samachar Nama
×

चीनी उप प्रधानमंत्री ने जीई हेल्थकेयर के अध्यक्ष से की मुलाकात

बीजिंग, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी उप प्रधानमंत्री ह लीफंग ने 21 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में जीई हेल्थकेयर के अध्यक्ष और सीईओ पीटर जे. अर्डुइनी से मुलाकात की।

इस मौके पर ह लीफंग ने कहा कि इस साल चीन की अर्थव्यवस्था ने अच्छी शुरुआत की है, जो मजबूत लचीलापन और जीवंतता दर्शाती है। 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन अविचल रूप से उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करेगा और लगातार बेहतर कारोबारी माहौल बनाएगा। चीन जीई हेल्थकेयर समेत अमेरिका के और अधिक कंपनियों का चीन के साथ आपसी लाभ वाला सहयोग बढ़ाने का स्वागत करता है, ताकि चीन के विशाल बाजार और उच्च गुणवत्ता वाले विकास के अवसर साझा हो सके।

वहीं, अर्डुइनी ने कहा कि जीई हेल्थकेयर को चीन में अपने दीर्घकालिक विकास पर पूरा भरोसा है। जीई हेल्थकेयर चीनी बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना जारी रखेगा और अमेरिका-चीन आर्थिक सहयोग बढ़ाने में योगदान करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags