Samachar Nama
×

चीनी नौसेना का अस्पताल जहाज स्वदेश लौटा

बीजिंग, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी नौसेना का "सिल्क रोड आर्क" नाम का अस्पताल जहाज "सामंजस्यपूर्ण मिशन-2025" सफलता से पूरा करने के बाद 26 अप्रैल को दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के सान्या शहर स्थित नौसैनिक बंदरगाह वापस लौटा।
चीनी नौसेना का अस्पताल जहाज स्वदेश लौटा

बीजिंग, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी नौसेना का "सिल्क रोड आर्क" नाम का अस्पताल जहाज "सामंजस्यपूर्ण मिशन-2025" सफलता से पूरा करने के बाद 26 अप्रैल को दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के सान्या शहर स्थित नौसैनिक बंदरगाह वापस लौटा।

यह वर्ष 2010 से चीनी नौसेना द्वारा "सामंजस्यपूर्ण मिशन" श्रृंखला के मिशन में भाग लेने का 11वां मौका है और "सिल्क रोड आर्क" नामक अस्पताल जहाज की पहली विदेश यात्रा है।

बताया जाता है कि वर्तमान यात्रा 234 दिन चली और पूरी यात्रा लगभग 36,000 समुद्री मील की थी। "सिल्क रोड आर्क" अस्पताल जहाज वर्ष 2025 के 5 सितंबर को दक्षिण चीन के फूच्येन प्रांत के छुएनचो से रवाना हुआ था। मिशन के दौरान अस्पताल जहाज ने क्रमशः नौरू, फिजी, टोंगा, जमैका, बारबाडोस व पापुआ न्यू गिनी में चिकित्सा सेवा प्रदान की और ब्राजील व चिली में चिकित्सा आवाजाही की।

इसके अलावा, अस्पताल जहाज निकारागुआ, उरुग्वे और फिजी में तकनीकी रूप से रुका और रास्ते में मैगलन जलडमरूमध्य से गुजरा। यह पहली बार है कि चीनी अस्पताल जहाज मैगलन जलडमरूमध्य से गुजरा और पिछले 13 वर्षों में दूसरी बार है जब चीनी नौसेना ने इस बंदरगाह से आवागमन किया है।

मिशन के दौरान चिकित्सा दल ने 26,300 से अधिक बार चिकित्सा इलाज किया, 2700 से अधिक बार ऑपरेशन किया और 17,000 से अधिक बार सहायक परीक्षण किया। 136 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा राहत के अलावा, मिशन के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सैन्य सहयोग भी किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags