चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर पांचवां 'थ्येनगोंग क्लासरूम' सत्र शुरू
बीजिंग, 9 सितंबर (आईएएनएस)। 'थ्येनगोंग क्लासरूम - हांगकांग और मकाऊ विशेष सत्र' के तहत अंतरिक्ष व्याख्यान बुधवार को सुबह आयोजित किया गया।
वर्तमान में चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन पर शनचो-23 दल ने हांगकांग और मकाऊ के छात्रों को व्याख्यान दिया और वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया। यह चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर पांचवां 'थ्येनगोंग क्लासरूम' सत्र है।
हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार, मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार और चीन मानव अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस 'थ्येनगोंग क्लासरूम' गतिविधि में विशेषज्ञों के व्याख्यान, कक्षा में प्रदर्शन और छात्रों के प्रश्नोत्तर सत्र शामिल थे।
इसका उद्देश्य हांगकांग और मकाऊ के युवाओं को अंतरिक्ष के अनूठे वातावरण और अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आकर्षण से परिचित कराना था।
व्याख्यान के दौरान, अंतरिक्ष यात्रियों ने कई रोचक और जानकारीपूर्ण वैज्ञानिक प्रदर्शन किए और छात्रों को अंतरिक्ष स्टेशन की सुविधाओं से परिचित कराया, जिसमें 'थ्येनयुन' कैमरा भी शामिल था, जिसे हांगकांग की एक शोध टीम की भागीदारी से विकसित किया गया था।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

