Samachar Nama
×

चीन ने पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के लिए बढ़ाया बजट, करोड़ों बच्चों को मिलेगा लाभ

बीजिंग, 8 मई (आईएएनएस)। चीनी वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने वर्ष 2026 में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के विकास के लिए 45.8 अरब युआन की धनराशि आवंटित की है। यह धनराशि वर्ष 2025 की तुलना में 12.56 अरब युआन, यानी करीब 38 प्रतिशत अधिक है।

बताया गया है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सरकारों को बालवाड़ी शिक्षा शुल्क माफी की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता देना है। इसके साथ ही, समावेशी शिक्षा संसाधनों की कमी को दूर करना, देखभाल और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रणाली को और मजबूत करना भी इस योजना का हिस्सा है।

जानकारी के अनुसार, "14वीं पंचवर्षीय योजना" (2021-2025) के दौरान, चीन की केंद्र सरकार ने बालवाड़ी शिक्षा के विकास के लिए कुल 126.2 अरब युआन आवंटित किए। वर्ष 2025 के शरदकालीन सत्र से सरकारी बालवाड़ी केंद्रों में पहले वर्ष के बच्चों की बालवाड़ी और शिशु देखभाल शुल्क माफ कर दिए गए। वहीं, निजी किंडर गार्टन में पढ़ने वाले पात्र बच्चों को भी इसी तरह की शुल्क छूट या माफी दी गई।

आंकड़ों के अनुसार, इस नीति से 1.4 करोड़ से अधिक बच्चों को लाभ मिला है। साथ ही, परिवारों के शिक्षा खर्च में 20 अरब युआन से अधिक की कमी आई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags