Samachar Nama
×

चीन ने जापानी नागरिक इवासाकी शिगेरु पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया

बीजिंग, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जापानी नागरिक इवासाकी शिगेरु पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।
चीन ने जापानी नागरिक इवासाकी शिगेरु पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया

बीजिंग, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जापानी नागरिक इवासाकी शिगेरु पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

बताया जाता है कि इवासाकी शिगेरु जापान के आत्मरक्षा दल का पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ है। उसका जन्म 3 फरवरी 1953 में हुआ था। इवासाकी शिगेरु ने थाईवान की स्वाधीनता के पक्षधरों के साथ खुलेआम साठगांठ की, एक चीन की नीति व चीन-जापान चार राजनीतिक दस्तावेजों के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन किया, चीन के अंदरूनी मामलों में गंभीर हस्तक्षेप किया और गंभीरता से चीन राष्ट्रीय प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता को नुकसान पहुंचाया।

चीन लोक गणराज्य के विदेशी प्रतिबंध विरोधी कानून अनुच्छेद 3, 4, 5, 6, 9 और 15 के अनुसार चीन ने इवासाकी शिगेरु पर निम्न प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

पहला, चीन में उसकी चल संपत्ति, अचल संपत्ति और अन्य सभी संपत्तियां जाम की जाएंगी।

दूसरा, चीन में सभी संगठनों और लोगों द्वारा उसके साथ व्यापार और सहयोग आदि गतिविधि करने पर पाबंदी लगाई जाएगी।

तीसरा, उसे वीजा जारी नहीं किया जाएगा और उसे चीन (हांगकांग और मकाओ सहित) में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह फैसला 15 दिसंबर 2025 को लागू होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags