Samachar Nama
×

चीन में नई ऊर्जा भंडारण को राष्ट्रीय रणनीति में मिली मजबूती

बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में नई ऊर्जा भंडारण जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकियों में नवाचार को मजबूती से बढ़ावा देने और इसके तेज विकास पर विशेष जोर दिया गया है। नई ऊर्जा भंडारण को नई ऊर्जा प्रणाली के एक मुख्य आधार के रूप में स्थापित किया गया है और इसे औपचारिक रूप से राष्ट्रीय रणनीतिक उभरते प्रमुख उद्योगों में शामिल किया गया है।

हाल ही में जारी 'ऊर्जा भंडारण उद्योग अनुसंधान श्वेत पत्र 2026' के अनुसार, 2030 तक चीन की नई ऊर्जा भंडारण की संचयी स्थापित क्षमता 37 करोड़ किलोवाट से अधिक हो जाएगी। यह 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) की समाप्ति की तुलना में 1.5 गुना से अधिक वृद्धि दर्शाता है।

2025 में चीन की नई ऊर्जा भंडारण की नव-स्थापित क्षमता 6.6 करोड़ किलोवाट तक पहुंच गई, जो 2024 की तुलना में 51.9 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2025 के अंत तक कुल स्थापित क्षमता 13.6 करोड़ किलोवाट हो गई, जो 2024 के अंत की तुलना में 84 प्रतिशत और 2020 के अंत की तुलना में 40 गुना से अधिक वृद्धि को दर्शाती है। इस तेज विकास के साथ चीन ने इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी अग्रणी स्थिति और मजबूत कर ली है।

चीनी विज्ञान अकादमी के इंजीनियरिंग थर्मोफिजिक्स संस्थान के निदेशक छन हाइशेंग ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते अनुपात के साथ ऊर्जा भंडारण की दीर्घकालिक मांग भी लगातार बढ़ रही है। उनका अनुमान है कि 2030 तक संचयी स्थापित क्षमता की औसत अवधि वर्तमान 2.58 घंटे से बढ़कर 3.47 घंटे हो जाएगी।

श्वेत पत्र के अनुसार, नई ऊर्जा बिजली उत्पादन के बढ़ते हिस्से के साथ बिजली प्रणाली में दीर्घकालिक विनियमन संसाधनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags