Samachar Nama
×

चीन में एआई तकनीक का तेज विकास

चीन में एआई तकनीक का तेज विकास
चीन में एआई तकनीक का तेज विकास

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने सोमवार को एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुख्य इंजीनियर वांग वेईमिंग ने कहा कि इस साल से चीन में नवाचार क्षमता बढ़ रही है। सिलसिलेवार उपलब्धियां लगातार सामने आ रही हैं।

वांग वेईमिंग ने कहा कि चीन ने "एआई+" का गहन रूप से विस्तार किया है। सालाना आय दो करोड़ युआन से अधिक वाले राजकीय विनिर्माण उद्यमों में एआई तकनीक के प्रयोग की दर 30 प्रतिशत से अधिक है। ओपन-सोर्स एआई लार्ज मॉडल के कुल वैश्विक डाउनलोड की संख्या 10 अरब से ज्यादा है। राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रमुख परियोजनाओं की नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हुए अहम तकनीकों के विकास में प्रगति की गई।

इसके साथ ही औद्योगिक ढांचे में सुधार हो रहा है। चीन ने 114 नए अनिवार्य राष्ट्रीय मानक और 1,403 उद्योग मानक बनाए गए। विनिर्माण उद्योग की प्रमुख श्रृंखलाओं के उच्च गुणवत्ता वाले विकास, मुख्य तकनीकों के नवीनीकरण व अपग्रेड और उपकरणों का बड़े पैमाने पर नवीनीकरण के जरिए पुरानी से नई गतिज ऊर्जा की ओर सुचारू बदलाव हुआ। इससे औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला का लचीलापन और सुरक्षा का स्तर उन्नत हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags