Samachar Nama
×

चीन की पुरुष आइस हॉकी टीम ने विश्व चैंपियनशिप के डिवीजन में रजत पदक जीता

बीजिंग, 6 मई (आईएएनएस)। 5 मई को आयोजित 2026 अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ (आईआईएचएफ) पुरुष विश्व चैंपियनशिप के डिवीजन आई-बी के अंतिम दौर के मुकाबलों में मेजबान टीम चीन ने एस्टोनिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 (कुल मिलाकर 4-3) से हराकर रजत पदक जीता। 2001 में आईआईएचएफ द्वारा नई डिवीजन प्रणाली लागू किए जाने के बाद से विश्व चैंपियनशिप में चीन की पुरुष आइस हॉकी टीम का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पिछले कुछ वर्षों में चीनी पुरुष आइस हॉकी टीम के प्रदर्शन पर नजर डालें तो, टीम लंबे समय तक विश्व चैंपियनशिप के द्वितीय डिवीजन में ही बनी रही। 2022 में द्वितीय डिवीजन ए ग्रुप चैंपियनशिप जीतकर और पदोन्नति हासिल करने के बाद, टीम ने 2023 में प्रथम डिवीजन बी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अगले दो वर्षों में, चीनी टीम उस ग्रुप में चौथे स्थान पर रही। इस टूर्नामेंट में रजत पदक जीतना टीम के लिए एक नई सफलता है।

चीनी आइस हॉकी संघ की महासचिव तुआन च्युफांग ने कहा कि टीम की ऐतिहासिक सफलता के मुख्य रूप से तीन कारक हैं: पहला, राष्ट्रीय टीम का टीम निर्माण के प्रति अधिक खुला दृष्टिकोण, जिसके तहत विदेशों में विकसित हो रहे चीनी खिलाड़ियों को व्यापक रूप से शामिल किया गया; दूसरा, घरेलू पुरुष पेशेवर आइस हॉकी लीग की स्थापना, जिसने खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा और प्रशिक्षण के लिए एक स्थिर मंच प्रदान किया; और तीसरा, संघ, स्थानीय टीमों, क्लबों और अन्य पक्षों के संयुक्त प्रयासों ने चीनी पुरुष आइस हॉकी के तीव्र विकास को बढ़ावा दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags