Samachar Nama
×

चीन की पहली दोहरी स्तरीय पीली नदी सुरंग यातायात के लिए खुली

चीन की पहली दोहरी स्तरीय पीली नदी सुरंग यातायात के लिए खुली
चीन की पहली दोहरी स्तरीय पीली नदी सुरंग यातायात के लिए खुली

बीजिंग, 25 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के शानतोंग प्रांत के चिनान शहर में हुआंगकांग रोड पर स्थित पीली नदी सुरंग को आधिकारिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया। यह पीली नदी को पार करने वाली चीन की पहली एकल सुरंग दोहरी स्तरीय ढाल सुरंग है।

इसके खुलने से चिनान के लोंगहू वेटलैंड पार्क से लानश्यांग मिडिल रोड तक पहुंचने में लगने वाला समय 40 मिनट से घटकर लगभग 5 मिनट रह गया है।

इस सुरंग की सबसे बड़ी विशेषता इसकी एकल सुरंग दोहरी स्तरीय संरचना है। सुरंग का ऊपरी स्तर दक्षिण से उत्तर की ओर यातायात के लिए है, जबकि निचला स्तर उत्तर से दक्षिण की ओर यातायात के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दोनों स्तरों पर कुल छह लेन हैं और इनकी डिजाइन गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। सुरंग के अंदर प्रत्येक स्तर की ऊंचाई 4.2 मीटर है, जिससे बसों और अग्निशमन तथा बचाव वाहनों की आवाजाही भी आसानी से हो सकती है।

वहीं, पारंपरिक दोहरी सुरंग योजना में अधिक भूमि की जरूरत पड़ती है और परियोजना की लागत भी बढ़ जाती है। इसके मुकाबले एकल सुरंग दोहरी स्तरीय डिजाइन भूमिगत स्थान का बेहतर इस्तेमाल करता है और परियोजना के निवेश को कम करने में मदद करता है।

इसके अलावा, परियोजना टीम ने ठोस और तरल पदार्थों को प्रभावी ढंग से अलग करने के लिए एक नई संयोजन तकनीक भी विकसित की है।

इस सुरंग के खुलने के बाद चिनान खंड में पीली नदी को पार करने वाले मार्गों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इससे शहर के दोनों हिस्सों के बीच यातायात और आवाजाही और अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags