Samachar Nama
×

चीन के विज्ञापन उद्योग का राजस्व पहली बार 20 खरब युआन के पार

बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के बाजार विनियमन राज्य प्रशासन ने 7 अप्रैल को घोषणा की कि देश भर में सार्वजनिक संस्थानों और बड़े उद्यमों का विज्ञापन राजस्व 2025 में पहली बार 20 खरब युआन से अधिक होकर 20 खरब 50 अरब 21 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2020 के राजस्व का दोगुना है और 16.8 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर दर्शाता है।

डिजिटल प्रौद्योगिकियां विज्ञापन उद्योग में विकास का इंजन बन गई हैं, जिससे इसके विकास को मजबूत गति मिल रही है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 इंटरनेट विज्ञापन राजस्व 13 खरब 57 अरब 43 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2024 से 34.6% की वृद्धि है।

साथ ही, विज्ञापन उद्योग के संचालकों के पैमाने और कार्यकुशलता में भी साथ-साथ सुधार हुआ है। वर्तमान में, 10 करोड़ युआन से अधिक विज्ञापन राजस्व वाली 1,400 से अधिक व्यावसायिक संस्थाएं हैं, और उनके कुल लाभ और करों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

क्षेत्रीय विकास के संदर्भ में, पूर्वी, मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में स्तरीय विकास का स्वरूप अधिक संतुलित होता जा रहा है। देश भर के उन्नीस प्रांतों ने अब विज्ञापन राजस्व में 10 अरब युआन का आंकड़ा पार कर लिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags