चीन चिकित्सा बीमा व्यवस्था में सुधार करेगा
बीजिंग, 4 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने शुक्रवार को न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इसमें चिकित्सा बीमा के उच्च गुणवत्ता वाले विकास से चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण का निर्माण बढ़ाने से जुड़ी जानकारी दी गई।
चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान लचीले रोजगार कर्मियों, प्रवासी श्रमिकों और नए प्रकार के रोजगार कर्मियों समेत मुख्य समूहों में कर्मचारी चिकित्सा बीमा में भागीदारी का विस्तार किया जाएगा।
प्रसूति चिकित्सा व्यय का प्रत्यक्ष निपटान और मातृत्व भत्ते को सीधे लोगों के बीच वितरित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 से अब तक कुल 949 नई दवाएं चिकित्सा बीमा में जोड़ी गई हैं। इनमें से 199 नई दवाएं हैं। इससे और अधिक मरीजों अच्छी दवाएं खरीद सके।
अब तक देश के 22 प्रांतों ने प्रांत स्तरीय दीर्घकालिक देखभाल बीमा कार्यान्वयन योजना जारी की। अनुमान है कि वर्ष 2028 के अंत तक दीर्घकालिक देखभाल बीमा प्रणाली की कवरेज पूरे देश में की जाएगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

