Samachar Nama
×

चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच फोन वार्ता

बीजिंग, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 5 अप्रैल को निमंत्रण पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर चर्चा की और वर्तमान मध्य-पूर्व की स्थिति पर विचार-विमर्श किया।
चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच फोन वार्ता

बीजिंग, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 5 अप्रैल को निमंत्रण पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर चर्चा की और वर्तमान मध्य-पूर्व की स्थिति पर विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर लावरोव ने कहा कि रूस मध्य-पूर्व स्थिति के बिगड़ने पर बड़ा ध्यान देता है। वर्तमान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य के मुद्दे पर रूस का विचार है कि शीघ्र ही सैन्य कार्रवाई बंद करनी चाहिए और राजनीतिक व कूटनीतिक रास्ते पर वापस लौटकर मुठभेड़ होने के मूल कारण का समाधान करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। रूस चीन के साथ घनिष्ठ संपर्क और समन्वय कायम रखकर लगातार युद्धविराम बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहता है।

वहीं, वांग यी ने कहा कि यूएन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य होने के नाते चीन और रूस को सिद्धांत के मामलों में निष्पक्षता दिखानी चाहिए। चीन और रूस को वस्तुगत और संतुलित कार्रवाई करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ज्यादा समझ और समर्थन पाने की कोशिश करनी होगी। चीन हमेशा वार्ता के जरिए अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों का राजनीतिक समाधान करने का पक्ष लेता है। चीन रूस के साथ यूएन सुरक्षा परिषद में सहयोग जारी रखना चाहता है और अहम मुद्दों पर समय पर संपर्क करना चाहता है, ताकि स्थिति शिथिल करने और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता, यहां तक कि पूरी दुनिया की समान सुरक्षा बनाए रखने में प्रयास किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags