Samachar Nama
×

चीन और 26 अन्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र के वार्तायोग्य कार्गो दस्तावेजों के समझौते पर हस्ताक्षर किए

चीन और 26 अन्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र के वार्तायोग्य कार्गो दस्तावेजों के समझौते पर हस्ताक्षर किए
चीन और 26 अन्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र के वार्तायोग्य कार्गो दस्तावेजों के समझौते पर हस्ताक्षर किए

बीजिंग, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के वार्तायोग्य कार्गो दस्तावेजों के समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 26 अक्टूबर को घाना की राजधानी अकरा में आयोजित किया गया। चीन और घाना सहित 26 देश इस समझौते के पहले हस्ताक्षरकर्ता बने। यह समझौता बाद में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हस्ताक्षर के लिए खुला रहेगा।

चीनी वाणिज्य उप मंत्री च्यांग छेंगहुआ हस्ताक्षर समारोह में उपस्थित रहे और उन्होंने चीनी सरकार की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए। च्यांग छेंगहुआ ने हस्ताक्षर समारोह में कहा कि यह अभिनव प्रणाली अंतरराष्ट्रीय नियमों में मौजूद एक कमी को पूरा करती है, सीमा पार परिवहन दस्तावेजों के वित्त पोषण लेनदेन के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनी संरक्षण प्रदान करती है, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भाग लेने वाले उद्यमों पर वित्तीय दबाव को प्रभावी ढंग से कम करती है, सीमा पार भूमि व्यापार लेनदेन की लागत को कम करती है और वैश्विक व्यापार के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को नई गति प्रदान करती है।

च्यांग छेंगहुआ ने कहा कि इस समझौते का जन्म अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक नियमों में एक ऐतिहासिक नवाचार है। यह चीन और अन्य देशों द्वारा मानव जाति के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की अवधारणा को कायम रखने और चार वैश्विक पहलों को गहराई से लागू करने के लिए उठाया गया एक व्यावहारिक कदम है। यह वास्तविक बहुपक्षवाद का पालन करने और संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने का एक स्पष्ट उदाहरण भी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags